मुजफ्फरनगर-बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

प्रकाश चौक पर घटना, पत्नी ने थाने में दी तहरीर, कोर्ट में विचाराधीन है पति-पत्नी का विवाद, कोर्ट से लौटते समय किया हमला

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घरेलू विवाद एक बार फिर सार्वजनिक हिंसा में तब्दील हो गया। शहर के अति व्यस्त प्रकाश चौक पर एक पति ने खुलेआम अपनी पत्नी की सरेआम पिटाई कर दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
यह घटना 5 सितम्बर की बताई जा रही है, जब सुरेन्द्र नगर निवासी मेघना नामक महिला अपने पारिवारिक विवाद से संबंधित मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट में दूसरी पेशी के लिए कचहरी पहुंची थी। कोर्ट में पेशी के बाद महिला अपनी स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान प्रकाश चौक के पास उसका पति मनोज कुमार पहले से घात लगाकर बैठा हुआ था। जैसे ही मेघना वहां पहुंची, आरोपी पति ने रास्ता रोक लिया और उससे टकरा गया। गाली गलौच करते हुए धमकी दी, महिला ने रोका तो स्कूटी से उसको गिराकर अचानक उस पर हमला कर दिया।

यह घटना पास ही मार्किट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। मेघना ने बताया कि घटना के दौरान उसके पति मनोज ने उसको हाथ में लिये छाते की रॉड से भी मारा और जानलेवा हमला कर उसको चोट पहंुचाई। लोग जुटे तो वो भाग गया। मेघना ने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस कर्मियो ंने उसको थाने पहुंचाया और मेघना ने तहरीर दी तो वहां से मेडिकल कराया गया। मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ने मेघना को थप्पड़, लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा। महिला सड़क पर गिर गई और चोटिल हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना स्थल पर मौजूद लोग मूक दर्शक बने रहे, किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।
पीड़िता मेघना की शादी वर्ष 2005 में हुई थी और तब से ही पारिवारिक संबंधों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस को दी गई तहरीर में मेघना ने बताया कि उसका पति उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मेघना की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, घायल करने, और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि हो चुकी है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बारात बस हादसा, एक घायल

Also Read This

नाबालिग से कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को भेजा जेल

भोपा। क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय किशोर को बहला फुसला डेयरी पर ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपी युवक बीते एक साल से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कुकर्म की घटना को अंजाम देते रहे है।पीड़ित के पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर नगर पालिका में ठेकेदार फर्म ने किया बड़ा घोटालाभोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार की शाम को उसका 13 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा

Read More »

3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

मुजफ्फरनगर में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा है कि जिन इलाकों में अधिकृत संस्था इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा पहले से पाइपलाइन का ढांचा तैयार किया जा चुका है या जहां घरों तक PNG सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां रहने वाले पात्र परिवारों को घरेलू PNG कनेक्शन लेना होगा। प्रशासन के मुताबिक, नोटिस जारी होने की तारीख से तीन महीने के भीतर संबंधित घरों को PNG कनेक्शन लेना होगा। तय समय निकलने के बाद ऐसे पते पर LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है

Read More »

योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की 13 अप्रैल जनसभा को लेकर जनसंपर्क तेज: मुजफ्फरनगर कचहरी में कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को कचहरी परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी में अधिवक्ता बंधुओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए कहा कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का मंच होगा। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय

Read More »

यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को राज्य में 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें कई अफसरों को कमिश्नरेट, जिला पुलिस और नक्सल प्रभावित इलाकों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक यह फेरबदल राज्य में फील्ड पोस्टिंग और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस सूची में सबसे चर्चित पोस्टिंग्स में सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज कुमार रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया जाना शामिल है। इसके साथ ही कई 2022 बैच के अफसरों को भी अहम फील्ड जिम्मेदारियां मिली हैं। किन अफसरों को

Read More »

मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर में सीएमओ के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच के दौरान अपंजीकृत जीवन दाता हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहीं अपेक्स हॉस्पिटल को बच्चों की भर्ती में मिली अनियमितताओं पर नोटिस जारी हुआ।

Read More »

खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर खतौली में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन शाखा और पीसनो पाड़ा मंदिर समिति के सान्निध्य में सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया।

Read More »