देवबंद में वर्ल्ड यूनानी डे का भव्य आयोजन: 400 करोड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट का जिक्र, 90 मरीजों का मुफ्त इलाज

देवबंद। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज, देवबंद में हकीम अजमल खां के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के यूनानी, सिद्धा एवं सोवा रिगपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आसिम अली खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि डॉ. आसिम अली खान ने अपने संबोधन में यूनानी चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनानी प्रणाली के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पहल की गई हैं। गाजियाबाद में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन की स्थापना का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

इसे भी पढ़ें:  "सैयारा नहीं... साइबर ठग निकला!" - यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरल

उन्होंने कहा कि हकीम अजमल खां ने यूनानी चिकित्सा को नई पहचान दी और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस की स्थापना कर इस पद्धति के प्रसार की मजबूत नींव रखी। 11 फरवरी को यूनानी डे घोषित किए जाने को उन्होंने इस परंपरागत चिकित्सा पद्धति के सम्मान से जोड़ा।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए डॉ. अनवर सईद ने यूनानी डे की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयुष मंत्रालय का गठन और यूनानी पद्धति को बढ़ावा देना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने यूनानी महाविद्यालयों के सामने आ रही चुनौतियों को भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखा और समाधान की अपेक्षा जताई।

इसे भी पढ़ें:  दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से प्रो. डॉ. मोहम्मद मोहसिन, डॉ. इशरत कफील और डॉ. काशिफ जकाई सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज के वरिष्ठ फैकल्टी प्रो. डॉ. नासिर अली खान ने अध्यक्षता की। कॉलेज सदर प्रो. डॉ. अख्तर सईद ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर जामिया तिब्बिया अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 90 मरीजों को मुफ्त उपचार और दवाएं दी गईं।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के आंदोलन की बड़ी जीत-मुजफ्फरनगर में बाहरी कूड़े के परिवहन पर रोक

इसके साथ ही सप्ताह भर चले खेलकूद कार्यक्रमों का भी समापन हुआ। क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, भाषण, पोस्टर, मेहंदी, नात और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अहतशामुलहक सिद्दीकी और डॉ. इकरा हाशमी ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Also Read This

बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात में माफिया मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था। बाइक सवार हमलावरों ने सर्विस लेन पर कार रोकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, शोएब पर करीब 15 से अधिक गोलियां चलाई गईं। हमलावर वारदात के बाद अयोध्या की दिशा में फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया

Read More »

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: खतौली कॉलेज में छात्रों को सिखाए ट्रैफिक संकेत, वीडियो से दी गई विशेष ट्रेनिंग

खतौली। शासन के निर्देशानुसार 10 से 28 फरवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत श्री कुन्दकुन्द जैन महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बी.सी.ए. विभाग में विद्यार्थियों को सड़क यातायात संकेतों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक नियमों और संकेतों को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से समझाया गया, जिससे छात्र-छात्राएं संकेतों के व्यावहारिक महत्व को बेहतर तरीके से समझ सकें। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दीप्ती जैन और ई. विकास जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में बी.सी.ए. एवं बी.एससी. (गृहविज्ञान) विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। इसे भी पढ़ें:  नन्हीं आध्या बनी नटखट कान्हा,

Read More »

शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Read More »

यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था को नया स्वरूप देते हुए बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। बजट में 426 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ आउटसोर्स सेवा निगम के लिए 2223.84 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में इस वृद्धि को आगामी महीनों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नई भर्ती प्रक्रिया अब एजेंसियों के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के जरिए की जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों को तय मानदेय और सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »