मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन पर नोटिस की तैयारी

मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन मामले में शहर के बड़े सराफा कारोबारी रघुनंदन ज्वेलर्स और सदर चौक स्थित भगवान बुक डिपो के संचालक आयकर विभाग के रडार पर आ गए हैं। पुलिस रिपोर्ट के बाद आयकर विभाग ने दोनों से पूछताछ और रिकॉर्ड जांच की तैयारी शुरू कर दी है। आयकर अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही दोनों कारोबारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन: आयकर अधिनियम के तहत कार्रवाई

आयकर अधिनियम के अनुसार दो लाख रुपये से अधिक का नगद लेनदेन प्रतिबंधित है। ऐसे में एक करोड़ रुपये के नकद आदान-प्रदान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आयकर विभाग यह जांच करेगा कि बुक डिपो संचालक ने एक करोड़ रुपये की धनराशि कहां से और कैसे जुटाई। साथ ही सराफा कारोबारी ने जो धनराशि ली, उसका उपयोग किस मद में किया गया, इसकी भी जानकारी मांगी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेराव

पुलिस रिपोर्ट और डायरी एंट्री की जांच

पुलिस जांच में डायरी एंट्री की बात सामने आई है। बुक डिपो संचालक ने सराफा कारोबारी के पास पैसा जमा करने की बात कही है। अब आयकर विभाग यह भी जांच करेगा कि किस प्रकार की डायरी एंट्री की जा रही थी और लेनदेन का पूरा लेखा-जोखा क्या है। अधिकारियों के अनुसार, सदर थाना पुलिस से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ

दो लाख से अधिक नगद पर 100 प्रतिशत जुर्माना

सीए अनुपम शर्मा के अनुसार, आयकर अधिनियम की धारा 269 एसटी के तहत किसी भी व्यक्ति से एक दिन में एक ही लेनदेन या एक ही आयोजन से संबंधित दो लाख रुपये या उससे अधिक की नकद राशि प्राप्त करना प्रतिबंधित है। यदि इस नियम का उल्लंघन होता है, तो धारा 271 डीए के तहत प्राप्त की गई राशि के बराबर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है। यह प्रावधान धनराशि प्राप्त करने वाले पर लागू होता है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल अन्य कार्रवाई में व्यस्त हैं। संभावना है कि सोमवार को दोनों व्यापारियों के लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जाएं। मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन मामले में आगे की जांच और नोटिस के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्थाइस फेरबदल में

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »