सीतापुर नवविवाहित जोड़ा आत्महत्या: महामाई मंदिर में 22 दिन बाद दर्दनाक अंत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अनिया कला क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर परिसर में रविवार सुबह एक नवविवाहित दंपती के शव पेड़ से लटके हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ने महज 22 दिन पहले इसी मंदिर में विवाह किया था।

मृतकों की पहचान खुशीराम (22) पुत्र निवासी बस्ती पुरवा, लहरपुर और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और पारिवारिक असहमति के बावजूद उन्होंने 6 दिसंबर को महामाई मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया था।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

पुलिस का कहना है कि विवाह के शुरुआती दिनों में परिवारों में नाराजगी और तनाव था, लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे थे। परिजन भी इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो रहे थे। शादी के बाद खुशीराम अपनी पत्नी के साथ लहरपुर स्थित घर में परिवार के साथ रह रहा था। ऐसे में अचानक यह घटना सामने आने से हर कोई स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 102 रोगियों को मिला लाभ

रविवार तड़के जब ग्रामीण महामाई मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो परिसर में लगे एक पुराने पेड़ से पति-पत्नी के शव एक ही रस्सी के फंदे से लटके हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस यह जांच कर रही है कि शादी के महज 22 दिन बाद ऐसा कौन-सा कारण सामने आया, जिसने इस युवा दंपती को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। मामले में मानसिक दबाव, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर धरना-धर्मेन्द्र मलिक ने की कार्रवाई की मांग

थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की

Read More »