राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में PM मोदी को गाली देने पर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

पटना कांग्रेस ऑफिस के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प
पटना कांग्रेस ऑफिस के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प

पटना। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के विवाद ने शुक्रवार को राजधानी पटना में बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों दलों में जमकर झड़प हुई।

बीजेपी कार्यकर्ता पटना स्थित कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी विरोध में नारे लगाने लगे। देखते ही देखते दोनों दलों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: वोटर लिस्ट में नाम न होने का दावा कर फंसे तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के गेट पर जमीन पर बैठकर धरने पर डटे हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

गृह मंत्री का बयान

इस विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी की यात्रा में पीएम मोदी की माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम किया है। जिस तरह की राजनीति राहुल गांधी कर रहे हैं, वह देश के सार्वजनिक जीवन को ऊंचा नहीं कर सकती। सोनिया गांधी और मणिशंकर अय्यर समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने पहले भी पीएम मोदी को गालियां दी हैं।”

नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X (ट्विटर) पर लिखा, “यह घटना अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।”

आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात मो. रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। वह सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला और पिकअप ड्राइवर है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम बारिश अपडेट: ट्रैफिक जाम, जलभराव

Read More »