1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया
भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।





