200 गाड़ियां, भारत सरकार की टीम और दो औद्योगिक घरानों के दो जिलों के ठिकानों पर छापा

बुधवार की तड़के बिन्दल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज से जुड़े कई ठिकानों पर कार्रवाई, औद्योगिक जगत में हड़कंप, बिजनौर की चीनी मिल और मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों पर छापे में वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी जांच में शामिल

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में गिने जाने वाले बिंदल समूह के दो जिलों के कई ठिकानों पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की निगरानी और नेतृत्व में आयकर विभाग ने मजबूत घेराबंदी में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। यह कार्रवाई अत्यंत गोपनीय योजना के तहत अंजाम दी गई, जिससे औद्योगिक एवं व्यापारिक जगत में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर और पड़ोसी जनपद बिजनौर में बिंदल समूह के विभिन्न प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाईयों पर बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश दी। सफेद इनोवा गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों में बंटकर समूह के प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, कॉरपोरेट कार्यालयों और संबंधित स्थानों को जांच के दायरे में लिया।

इस छापेमारी में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हैं, जो कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है। आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई के तहत बिंदल समूह की प्रमुख इकाइयोंकृबिंदल पेपर्स, टिहरी पल्प एण्ड पेपर्स, शाकुंभरी पेपर्स और बिंदल डुप्लेक्सकृभोपा रोड पर एक साथ टीमें पहुंचीं। इसके अलावा बिजनौर स्थित बिंदल गु्रप की शुगर मिल और अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी आयकर विभाग का छापा लगा और यहां पर अधिकारियों की टीमों द्वारा गहन जांच शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: रामराज के जलालपुर जंगल में युवक का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

मुजफ्फरनगर शहर के गांधी कॉलोनी, मीका विहार, नई मंडी, पटेलनगर स्थित बिंदल परिवार के आवास सहित मालिकों, साझेदारों और उनसे जुड़े परिचितों के घरों को भी छापेमारी के दायरे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से योजना बनाकर की गई। सुबह दिन निकलने से पहले ही गाड़ियों के सहारे पूरा दल और बल लेकर आयकर विभाग के अधिकारी मुजफ्फरनगर पहुंचे और भोर होते ही आयकर विभाग की टीमों ने फोर्स के सहयोग से सभी चिन्हित स्थानों पर एक साथ पहुंचकर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया और बाहरी लोगों के प्रवेश-निकास पर रोक लगा दी गई। प्रमुख उद्योगपति राकेश बिन्दल के नेतृत्व वाले बिंदल औद्योगिक समूह को मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े और पुराने औद्योगिक घरानों में गिना जाता है। ऐसे में इस व्यापक कार्रवाई ने न केवल स्थानीय बल्कि क्षेत्रीय औद्योगिक और व्यापारिक जगत में भी हलचल तेज हो गई थी।

शिवा की बारात लेकर गौरी को ब्याहने आए आईटी अधिकारी

मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बिन्दल गु्रप के औद्योगिक इकाईयों और अन्य स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमार कार्यवाही बेहद शातिराना अंदाज से की गई, इसे पूरी तरह से गोपनीय बनाये रखने के लिए एक स्वांग भी टीम ने रचा।

आज जब भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की गाड़ियां अन्य दूसरी गाड़ियों में पूरा काफिला लेकर बिन्दल गु्रप पर छापा मारने पहुंचे तो, इनमें अधिकांश गाड़ियों पर एक बारात स्लिप लगी नजर आई। बताया गया कि ये अधिकारी अभियान को गुप्त रखने के लिए बाराती बनकर मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। इसके लिए शिवा को दूल्हा बनाया गया और शिवा की बारात लेकर अधिकारी गौरी को ब्याहने यहां आये ताकि रास्ते में उनके काफिले को बारात का काफिला मानकर लोग ध्यान न दें। बताया गया है कि करीब दो गाड़ियों में सवार होकर अधिकारी इस छापेमार कार्यवाही को अंजाम देने के लिए पहुंचे, इसलिए ही इसे बारात की सूरत दी गई।

इसे भी पढ़ें:  नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला: मेपल्स एकेडमी

बिन्दल और अग्रवाल परिवार पर छापे, दो पूर्व चेयरमैन भी जद में आये

दिल्ली से आई आयकर विभाग की बड़ी टीम ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल बिन्दल और अग्रवाल परिवारों के लोगों के यहां पर एक साथ छापामार कार्रवाई हुई। बताया गया है कि राकेश बिन्दल के गांधी कालोनी स्थित आवास, प्रकाश चौक के पास बिन्दल डुप्लैक्स के एमडी पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल के साथ ही मीका विहार जानसठ रोड स्थित अनिल अग्रवाल मुन्नू, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल के पुत्र अभिषेक अग्रवाल के अलावा बिन्दल और अग्रवाल परिवार के अन्य सदस्यों और औद्योगिक साझीदारों के आवास पर भी छापे पड़ने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

कांग्रेस और भाजपा से है बिन्दल और अग्रवाल परिवारों का वास्ता

बिन्दल गु्रप पर छापों के बाद इनके राजनीतिक रिश्तों पर भी लोगों के बीच खूब हो रही है। बिन्दल गु्रप के पितामह माने जाने वाले राकेश बिन्दल को पुराना भाजपाई माना जाता है, जबकि उनके पार्टनर और बिन्दल डुप्लैक्स भोपा रोड के एमडी तथा उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल का राजनीतिक सम्बंध कांग्रेस से है।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

सितम्बर 2023 में राकेश बिंदल अपने पुत्र अंकुर बिन्दल के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिले थे। उनकी यह मुलाकात नगर विधायक एवं यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कराई थी। इस मुलाकात के दौरान राकेश बिन्दल ने सीएम योगी को बिन्दल गु्रप द्वारा बिजनौर में स्थापित अपनी चीनी मिल इकाई का उदघाटन करने का आमंत्रण दिया गया था। आज इसी चीनी मिल पर भी आयकर विभाग की टीम का बड़ा छापा पड़ा है।

बिन्दल गु्रप की एनजीओ फ्लाई-हाई पर पहुची आयकर की टीम

बिन्दल गु्रप औद्योगिक स्तर पर प्रमुख नाम कमाने के साथ समाजसेवा में अग्रणी रहता है, राकेश बिन्दल शुकतीर्थ में श्री गंगा घाट सेवा समिति, अपना घर आश्रम और श्मशान घाट में सेवादार के रूप में भी पहचान रखते हैं, इसके साथ ही बिन्दल ग्रुप गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को शिक्षित करने के लिए बिन्दल फ्लाई-हाई एकेडमी एनजीओ भी चलाता है, इस एनजीओ का कामकाज राकेश बिन्दल की पुत्री सान्या बिंदल उर्फ सोनी देखती हैं।

यह एनजीओ साउथ भोपा रोड नई मंडी में एक विद्यालय का संचालन कर रहा है, जिसमें जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों के करीब 800 बच्चों को शिक्षित करने का काम किया जा रहा है। इस एनजीओ के कामकाज की जांच के लिए भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय और ऑफिस पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की। बताया गया है कि यहां एनजीओ के फाइनेंस सिस्टम, आय एवं व्यय की जांच के लिए विद्यालय के शिक्षक और कार्यालय स्टाफ से भी पूछताछ की गई है।

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश, एक घायल

नेपाल- खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी

Read More »

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वरिष्ठ अधिवक्ता आमोद त्यागी का हार्ट अटैक से निधनबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई गई। पुलिस बल

Read More »