रोटरी एवं इनरव्हील चैम्बर ने सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में कराया दो कक्षों का निर्माण

मुज़फ्फरनगररोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडलाध्यक्ष रो अशोक गुप्ता (2023 – 24), रो दीपा खन्ना (2024 -25 ), अनिल सोबती, डॉ ईश्वर चंद्रा, वीरेंदर अग्रवाल, प्रबंधक श्याम लाल बंसल, संजय अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य कौशल आर्य द्वारा दीप प्रज्जवल से किया गया।

कार्यक्रम चैयरमेन सुनील गोयल व् वीरेंदर अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक अनिल सोबती रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार की और से अंग वस्त्र पहना कर तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष विशाल कालरा, सचिव मनोज सेठी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नव निर्मित दो कक्षों का लोकार्पण मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता व् दीपा खन्ना के कर कमलो से कराया गया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोड़कर स्वस्तिक बनाया गया। इन कक्षों के निर्माण से विधालय में पढ़ रहे 1070 लाभान्वित होंगे। इन कक्षों के निर्माण के लिए रोटरी चैम्बर के 17 सदस्यों द्वारा सात लाख सहयोग राशि प्रदान की गयी।

विशेष सहयोग डॉ ईश्वर चंद्रा, अनिल सोबती, वीरेंदर अग्रवाल, डॉ ताराचंद, डॉ गिरिराज शरण अग्रवाल, अजय भार्गव, अनिल गोयल, अवनीश मोहन तायल, मनोज सेठी, विशाल कालरा, प्रदीप गुप्ता, संदीप कुच्छल, मधु गोयल, मञ्जूषा चंद्रा, अजय एरोन। गौरव गुप्ता द्वारा सीमेंट के कट्टे देकर सहयोग किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने क्लब के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं मंडल की और से भरपूर सहयोग का विश्वास दिलाया। मंडलाध्यक्ष दीपा खन्ना ने विद्यालय के विस्तार पर चर्चा करते हुए कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, सोलर सिस्टम आदि के लिए रोटरी इंटरनेशनल से ग्लोबल ग्रांट दिलाने का विश्वास दिलाया।

इसे भी पढ़ें:  सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित रही देवी अहिल्याबाईः मोहित बेनीवाल

विद्या भारती के प्रदेश मंत्री अरुण खंडेलवाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य है कि इस प्रकार की राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके जो हिन्दुत्वनिष्ठ, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत शारीरिक, प्राणिक मानसिक बौद्धिक एवं आध्यत्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित होकर जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके। इस अवसर पर उपस्थित रहे कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सह सचिव गौरव गुप्ता, प्रमोद अरोरा, अजय गुप्ता, अरविन्द संगल, सतवीर सिंह, सुभाष साहनी, अजय अग्रवाल, भारत भूषण अग्रवाल, महेश गर्ग, कृष्ण कुमार बंसल, विनोद जलोत्रा, इनरव्हील अध्यक्ष चेतना सेठी, सचिव शिप्रा गुप्ता, निशा एरोन, भारती साहनी, मधु भार्गव, शशि सोबती, बाला अग्रवाल, अंजू जलोत्रा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छाप

Also Read This

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  UP BOARD EXAM-1463 परीक्षार्थियों ने छोड़ा हाईस्कूल विज्ञान

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में

Read More »