KISAN ANDOLAN-बिहार में किसानों की अरेस्टिंग पर राकेश टिकैत नाराज

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा की है। उन्होंने बिहार के आंदोलन पर बात करते हुए कहा कि बिहार के आंदोलन में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर मौन जुलूस निकाला जाना तय था, लेकिन रात्रि से ही पुलिस ने यूनियन के नेताओं और किसानों पर अत्याचार शुरू कर दिया है। वहां पर रात में ही नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। किसान संगठनों और एसकेएम के लोगों को दबाया जा रहा है। उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। सुबह भी पहरा सख्त किया गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि औरंगाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री को उनका किसानों से किया गया वादा याद दिलाने के लिए एसकेएम ने शुक्रवार को मौन जुलूस का आह्नान किया था। इसी को लेकर पुलिस ने सख्ती की है।

राकेश टिकैत ने कहा कि झारखंड के बलामो जिले के मंडल क्षेत्र में एक डेम बनाया गया है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी थी। वो बनकर तैयार है, केवल फाटक लगाये जाने हैं। इसके लिए कुछ पैसा किसानों को जाना है, जो उससे विस्थापित किये जायेंगे। इस डेम से छत्तीसगढ़ और झारखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। 80 प्रतिशत पानी बिहार को जायेगा, बिहार के जहानाबाद और औरंगाबाद को बड़ा लाभ मिलेगा। ये लोग किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं। बिहार में मंडी नहीं है और बाजार समिति बंद हैं। बिहार में खेती न हो और वहां पर खेतिहर मजदूर ज्यादा तैयार हों, यही पाॅलिसी है। बिहार में आंदोलन इसलिए लोग कर रहे हैं। वहां पर भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भी नहीं मिलता है। वहां पर सरकार से यही मांग है कि आंदोलन के लिए निकले लोगों को गिरफ्तार करना, घरों में बंद करना गलत है, उनको रिहा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  कान तक पहुंचा काम--बेटी प्रीति सिंह की सफलता से परिवार हुआ गदगद


राकेश टिकैत ने कहा कि बिहार से आंदोलन के लिए उठ रही चिंगारी आगे बढ़ेगी। बिहार में यही मांग है कि कंपनी ने 1700 करोड़ खाकर भी डेम पूरा नहीं किया है। इसी तरह से पंजाब में भी आंदोलन चल रहा है, वहां किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है, बोलने पर लाठियां चल रही हैं। हरियाणा के किसान वहां पर पहुंचे तो उन पर भी अत्याचार किया गया है। आज हरियाणा में एसकेएम की मीटिंग है। आगे भी बड़ी मीटिंग होंगी।

मांग यही है कि आंदोलन में पंजाब बाॅर्डर पर गिरफ्तार किसानों को अविलम्ब रिहा किया जाये, नहीं तो बड़ा आंदोलन करने से कोई नहीं रोक पायेगा। देश की किसानों की जमीन लूटने का काम छोड़कर सरकार बातचीत का माहौल तैयार किया जाये। सरकार किसानों की बात सुने और उनके भीतर विश्वास जगाने का काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे। किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं हैं, किसानों ने ट्रैक्टर मार्च से यह साबित कर दिया है। हम सभी किसान हैं और पंजाब और हरियाणा सहित देशव्यापी आंदोलन में किसानों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  शंभू बॉर्डर पर भारी भीड़, रिटायर्ड फौजी...व्यापारी, अन्य राज्यों के लोगों का किसानों को समर्थन

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर बिका 35 टन सोना, चांदी की बिक्री में 30% उछालआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12

Read More »