शादी समारोह में एक युवक ने नर्तकी पर चलाई गोली, दूल्हे के चचेरे भाई को लगी

पटना। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शादी समारोह में एक युवक को गोली लगी है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बिहार के भोजपुर के आरा में शादी समारोह के दौरान एक युवक को गोली लग गई, इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बक्सर जिले के मठिला गांव निवासी संतोष उपाध्याय के रूप में हुई है। वहीं, गोलीबारी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिले के मठिला से दिनेश उपाध्याय के बेटे मोनू उपाध्याय की शादी की बारात छोटकी सिंगही में सुरेश चंद्र पांडे के घर आई हुई थी। सुरेश चंद्र पांडे की बेटी अनन्या के साथ प्रभाकर उर्फ मोनू की शादी हो रही थी। घर में शादी की रस्म हो रही थी। उधर, शामियाना में नृत्य कार्यक्रम चल रहा था, जहां एक युवक का नर्तकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली विवाद में ही युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली और गोली चला दी, जो कि नर्तकी को न लगकर शामियाना में बैठे दूल्हे के चचेरे भाई संतोष उपाध्याय को लग गई। बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। फिर घायल संतोष को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »