सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल निलम्बित

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका इंटर काॅलेज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह द्वारा पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल को मुख्य अतिथि बनाये जाने का मामला भी बोर्ड बैठक में खूब उछला। सभासद मनोज वर्मा ने इसको लेकर सदन में अपना ऐतराज जताते हुए इसको वर्तमान बोर्ड का अपमान बताते हुए कार्यवाही की मांग की। इसके साथ ही सुमित्रा सिंह को नियमों के विपरीत कार्यवाहक प्रधानाचार्या नामित करने के आरोप लगाते हुए वार्ड 34 की सभासद सीमा जैन ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायती पत्र भी दिया।

इसमें कहा गया है कि कन्या विद्यालय की प्रवक्ता नागरिक शास्त्र सुमित्रा सिंह ने प्रधानाचार्या पद के लिए चल रहे मामले में कोर्ट में वाद दायर कर रखा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी वर्मा का स्थानान्तरण आर्य कन्या पाठशाला इण्टर काॅलेज बादशाहनगर लखनऊ हो जाने के बाद 6 जनवरी को सुमित्रा सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्या बना दिया गया। इसमें तथ्यों को छिपाकर गुमराह करते हुए विद्यालय प्रबंधक के अधिकार से चेयरपर्सन से आदेश जारी कराने का आरोप लगाया गया है। कहा कि 5 जनवरी को विद्यालय समिति का प्रस्ताव पारित कर सुमित्रा सिंह को प्रधानाचार्या नामित कराया गया, जबकि पालिका कन्या विद्यालय की कोई समिति ही गठित नहीं है। सीमा जैन ने इस पर गंभीर संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं बोर्ड बैठक में सभासद मनोज वर्मा और राजीव शर्मा ने विद्यालय प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह को निलम्बित करने का प्रस्ताव रखा, जिसके सर्वसम्मति से पारित किया। इसके साथ ही जांच समिति गठित करने और नई प्रधानाचार्या नामित करने का प्रस्ताव भी रखा।

इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशा

पालिका का श्मशान संभालेगी भाजपा नेताओं की परोपकारी समिति

मुजफ्फरनगर जनकपुरी स्थित पालिका के श्मशान घाट के संचालन के लिए पालिका बोर्ड ने संचालन का अधिकार मोक्ष धाम परोपकारी समिति को सौंपने का निर्णय लिया है। इस समिति में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद पति बिजेन्द्र पाल की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय मोक्ष धाम परोपकारी समिति को संचालन की जिम्मेदारी देने के लिए पालिका बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। एजेंडे के प्रस्ताव संख्या 234 के अन्तर्गत पालिका देने जा रही है। इस समिति में बिजेन्द्र पाल अध्यक्ष के अलावा आरएसएस नेता कुलदीप गोयल संरक्षक, जगदीश प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहताश उपाध्यक्ष, बलविन्द्र सिंह मंत्री, गौरव सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। जबकि नमीष चन्देल, प्रदीप कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राहुल कुमार, अनुज गोयल, अनिल वर्मा और मैनपाल सिंह सदस्य के तौर पर शामिल किये गये हैं। श्मशान घाट का स्वामित्व पालिका प्रशासन के अधीन रहेगा, लेकिन संचालन यही समिति करेगी। 

इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल के पास गन्दगी से बुरा हाल, लोगों में आक्रोश

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का नाम!गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »