बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के लोकप्रिय विधायक मदन भैया ने रविवार को बारिश के बावजूद जनसेवा का कार्य जारी रखा। उन्होंने खतौली कैंप कार्यालय एवं जानसठ डाक बंगले पर पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

विधायक मदन भैया ने जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और कठिनाइयों को समझने का प्रयास किया। आमजन ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर विधायक ने संवेदनशीलता से प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा, विधायक दिनभर जनसंपर्क में व्यस्त रहे। खतौली ऑफिस, खतौली भूड स्थित राजेश फार्म हाउस में ओमपाल प्रजापति की तेरहवीं में शामिल होकर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दाहोड गांव में आयोजित जाहरवीर गोगामेड़ी मेले का विधिवत उद्घाटन किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पिपल्हेड़ा, ककराला, अंती, गढ़ी देहात जानसठ, जानसठ गेस्ट हाउस, मंसूरपुर, जोहरा सहित अन्य कई गांवों का भ्रमण किया और वहां लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने भरा अधिवक्ताओं में जोश, लगाए भारत माता के जयकारे

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »