अधिकारियों ने साधु-संतों के साथ मिलकर की गंगा की सफाई

मुजफ्फरनगर। रविवार को तहसील जानसठ क्षेत्रांतर्गत शुक्रतीर्थ में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल मार्ग निर्देशन में उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार जानसठ सतीश चंद बघेल, साधु महात्माओं के साथ सफाई अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक रविवार को निरंतर रूप से शुक्रतीर्थ क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक रविवार को निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रतीर्थ क्षेत्र में गंगा घाट एवं आस पास साधु महात्माओं के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान तहसीलदार जानसठ सतीश चंद बघेल, गंगा समिति के पदाधिकारी, ग्रामप्रधान राजपाल, विनोद पंडित एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग साथ रहल क्षेत्र के सभी लोगों में शुक्रतीर्थ क्षेत्र में सफाई को लेकर उत्साह है तथा निरंतर सभी क्षेत्र वासी बढ़-चढकर प्रतिभाग करते साफ सफाई अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। शुक्रतीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं एवं साधु संत अभियान से बहुत खुश है। उप जिलाधिकारी महोदय जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा सभी राजस्व अधिकारी, विकासखंड के अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा सभी अधिकारी प्रत्येक रविवार को प्रसि( क्षेत्र में अपने-अपने नियत स्थान पर समय से आकर साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से रखेंगे किसी भी प्रकार की इस कार्य में लापरवाही ना की जाए।

इसे भी पढ़ें:  कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  दो की मौत पर जागे अफसर, एसपी ट्रैफिक ने ओवरलोडिंग पर दी चेतावनीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »