सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट में गलत टिप्पणी करने पर हिंदूवादी नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में कार्यवाही शुरू कर दी है।

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपाडा निवासी डॉ. कपिल कुमार पुत्र हरबीर सिंह ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक विवादित पोस्ट देखी। इसमें एक युवक सनातन धर्म के देवी देवताओं को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। इस पोस्ट में युवक की हरकत से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। डॉ. कपिल ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. कपिल कुमार ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी वाली पोस्ट करने की शिकायत की है। इसमें जांच कराई गई तो पता चला कि पोस्ट करने वाला युवक दीपक कुमार निवासी ग्राम नावला है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  गर्मी में सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने को चला अभियान

बुजुर्ग समाजसेविका को जबरन कमरे से निकाल डाल दिया ताला

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव बेहडा सादात में एक बुजुर्ग समाजसेविका को उसके पुश्तैनी मकान के कमरे से जबरन निकालकर ताला डाल दिया गया है। 65 साल की डॉ. मासूमा खातून ने बताया कि वो सेवानिवृत्त स्टूडेंट काउंसलर हैं और वर्तमान में समाजसेवा में सक्रिय हैं। मासूमा ने बताया कि उसके माता-पिता और भाईयों व बहन का देहान्त पूर्व में हो चुका है, वर्तमान जीवन में वो अकेली है और गांव बेहडा सादात में पुश्तैनी जमीन पर खेती कराने के लिए आती जाती रहती है। यहां उसको पुश्तैनी मकान संख्या 833 में एक कमरा मिला है, वहां वो किचन और शौचालय का निर्माण कराना चाहता है। वो अपने चालक गांव निवासी जहीर हैदर उर्फ बबलू तथा नौकर खलील पुत्र हमीद निवासी खुजैडा के साथ 9 जुलाई को अपने कब्जे वाले कमरे में बैठी थी। डॉ. मासूमा का आरोप है कि इसी बीच वसीमा और नवेद वहां आये तथा उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगाने लगे। आरोप है कि वसीमा व नवेद ने मकान छोड़कर चले जाने के लिए कहा ताला लगाकर चाबी ले गये। बुजुर्ग समाजसेविका की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  शिवपुरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »