योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर सहित 127 एसडीएम अफसरों का ट्रांसफर

लखनऊl योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत रविवार देर रात बड़ा कदम उठाते हुए 127 पीसीएस (Provincial Civil Services) अधिकारियों के तबादले कर दिए। सभी अफसर एसडीएम (Sub-Divisional Magistrate) स्तर के हैं। यह ट्रांसफर प्रक्रिया पिछले एक महीने से जारी थी और देर रात इसकी अंतिम सूची जारी की गई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें अधिकांश अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर तीन साल से अधिक समय से तैनात थे। प्रशासनिक संतुलन और प्रभावी संचालन के तहत यह निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पीडीए की एकजुट ताकत दिलाएगी सुम्बुल को जीतः हरेंन्द्र मलिक

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

मुजफ्फरनगर के एसडीएम संजय सिंह को मथुरा भेजा गया है।

एसडीएम प्रवीण कुमार को अयोध्या में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर से एसडीएम रश्मि लम्बा और राहुल देव भट्ट को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।

सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू का तबादला बदायूं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शिव मूर्ति पर किया योग, जगाई स्वास्थ्य चिंता की अलख

सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, मथुरा की उपजिलाधिकारी श्वेता को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम बनाया गया है। एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बोपाड़ा के पीड़ितों को लेकर एसएसपी अभिषेक से मिले शिवसैनिक

देखे पूरी सूची ……











 


 


 


 


 


 


 


 


 


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *