गांव दूधाहेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

मंसूरपुर। मंगलवार की देर शाम गांव दूधाहेड़ी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 55 वर्षीय व्यक्ति सोमेंद्र सैनी का शव एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, चिंतन शिविर को लेकर दिए महत्वपूर्ण संकेत

मृतक सोमेंद्र सैनी मूल रूप से खतौली थाना क्षेत्र के गांव चलसीना का निवासी था। वह वर्तमान में दूधाहेड़ी गांव में अशोक प्रधान के यहां नौकर के रूप में काम कर रहा था।

फिलहाल पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जैन एजुकेशन एसोसिएशन की बैठक हंगामे के चलते स्थगित, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *