गौ सेवा-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सीएम योगीः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित कंपनी गार्डन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर राज्य सरकार मे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया और सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों व नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन पर्यावरण के संरक्षण, गौसेवा और समाजहित में सतत समर्पित रहा है। उनका जन्मदिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर पड़ना अत्यंत शुभ संयोग है। आज हम सब वृक्षारोपण कर न केवल पर्यावरण की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं, बल्कि योगी जी के श्हरित उत्तर प्रदेशश् के संकल्प को भी साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली

उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम ही मानवता का सच्चा प्रतीक है। हमें मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृ( पर्यावरण मिल सके। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कम्पनी बाग में प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया और संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान के लिए शालू सैनी व उनकी टीम की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल


इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर देशभूषण, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण गीतेश चन्द्रा के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, जितेन्द्र कुच्छल, मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, अमित शर्मा, नन्द किशोर पाल, प्रवीण खेड़ा, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, नवनीत कुच्छल, देवेश कौशिक, रविकांत काका, सतीश कुकरेजा, रजत धीमान, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से पौधों की देखभाल करेंगे और वर्ष भर अधिक से अधिक वृक्षारोपण में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *