शिवसेना युवा इकाई का हुआ विस्तार

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के युवा जिला हेमंत शर्मा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निकुंज चौहान को जिला महासचिव अभिषेक शर्मा को जिला संगठन मंत्री दीपक धीमन को जिला सचिव विवान चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी में गौरव शर्मा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी घोषित करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शिवसेना प्रमुख माननीय एकनाथ शिंदे जी के विचारों को जन-जन तक फैलने का कार्य करें , शिवसेना मंडल प्रमुख शरद कपूर क्रांतिसेना के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान व युवा शिवसेना युवा जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने संयुक्त रूप से उनके पदों की घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र से युवाओं को शामिल कर जिला कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार किया जाएगा

उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना से युवा वर्ग दिन प्रतिदिन जुड़ रहा है जिससे शिवसेना के परिवार में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे कुछ कुंठित मानसिकता के लोग बौखलाए हुए हैँ और फर्जी सोशल आई डी बनाकर पार्टी व पार्टी पदाधिकारीयो के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है शीघ्र ऐसे फर्जी आईडी चलाने वालों के नाम सार्वजनिक होने वाले हैं, उन्होंने कहा कि आगामी 10 तारीख को शिवसेना व क्रांति सेना का एकमात्र 32 वा विशाल कावड़ सेवा शिविर अपने पूर्व निर्धारित स्थल आनंद भवन शिव मंदिर में आयोजित होने जा रहा है, उत्तर भारत का सबसे पूर्व आयोजित होने वाला व सबसे अंत तक चलने वाले इस कावड़ सेवा शिविर में जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिलता है यही कारण है कि शिविर की दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता के कारण कांग्रेसी शिव सैनिक घबराए हुए हैं, इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इसे भी पढ़ें:  MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्ज

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खतौली में पकड़ी टैक्स चोरी, जीएसटी विभाग ने वसूला 30 लाख का जुर्मानागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »