पंजाब में बड़े अपराधी को कस्टडी से भगाने जा रहे पति-पत्नी दबोचे

मुजफ्फरनगर। वाहन चैकिंग में व्यस्त पुलिस की बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश अपनी पत्नी के साथ एक साजिश के तहत पंजाब में पुलिस कस्टडी से अपने गिरोह के एक बड़े अपराधी को भगाने के लिए जा रहा था। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाश को घायल कर पकड़ लिया तो उसकी पत्नी को भी जंगल से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से मिर्ची पाउडर और अवैध असलाह बरामद किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि रविवार सुबह थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी विवेक उर्फ गोलू यादव अपनी पत्नी पायल के साथ पंजाब में किसी बड़े अपराधी को पुलिस कस्टडी से भगाने की योजना बनाकर पूरी तैयारी के साथ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने संधावली अंडरपास के पास चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में बाइक पर एक महिला और पुरुष आते नजर आये। बाइक सवार युवक ने पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ गया। कुछ दूर जाकर बाइक फिसल गई और वो गिर गये। पीछे से आ रही पुलिस को देखते हुए युवती के कहने पर युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उनकी पहचान विवेक उर्फ गोलू यादव और उसकी पत्नी पायल के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश के पास से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस, मिर्ची पाउडर और मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ सिटी ने बताया कि उक्त अपराधी किसी बड़े अपराधी को छुड़ाने की नीयत से तैयार होकर जा रहे थे। मिर्ची पाउडर भी पंजाब में बड़े अपराधी को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल करना था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलतास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलतावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्तीभाकियू नेता विकास

Read More »