MUZAFFARNAGAR-पडौसी के खेत में चोरी से फसल काट रही थी दो बहनें, टोका तो चल गये धारदार हथियार

मुजफ्फरनगर। खेतों में खड़ी फसल को चोरी से काटने के मामले में विरोध और शिकायत करने के बाद आरोपियों ने किसान परिवार के घर पर हमला बोल दिया। इसमें सास और बहू घायल हुईं। मामले में घायल पीड़िता की ओर से पड़ौसी तीन भाईयों सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अफसाना पत्नी पिन्टू ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। अफसाना ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेतों से लगातार फसल चोरी हो रही थी। निगरानी के बाद भी पता नहीं चल पाया कि फसल कौन चोरी से काट रहा है। इसी बीच हमारे परिवार की ही शाहिना ने खेतों से फसल को चोरी से काटते हुए पड़ौस में रहने वाले महबूब पुत्र इसबदीन की लड़कियों तमन्न और सुक्खो को देख लिया था। शाहिना ने बताया कि तुम्हारे खेतों से फसल रोजाना महबूब की लड़कियां काटकर ला रही हैं। अफसाना ने बताया कि जब हम इसकी 28 फरवरी को शिकायत करने महबूब के घर पर गये तो उनके साथ कहासुनी हो गई।

उसी दिन रात्रि करीब साढ़े आठ बजे महबूब, मुनफैत और मेहरबान पुत्रगण इसबदीन और वाजिद पुत्र मेहरबान लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में जबरन घुस आये और जान से मारने की नीयत से अफसाना तथा उसकी सास पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों महिलाओं को काफी चोट आई। गाली गलौच कर धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। अफसाना की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 452, 307, 323, 504 और 506 आईपीएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम काम कर रही है। मामले में पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डाला

बेटे के दोस्त को पैसे उधार दिये, मांगने पर किया हमला

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने बेटे के दोस्त पर उधार दिये पैसे मांगने पर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ और अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई है। नई मंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार की निवासी महिला मनीषा पत्नी नितिन बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया है। मनीषा का कहना है कि उसका पुत्र नवोदित जिम जाता है, इसी बीच वहां उसकी जान पहचान हिमांशु शर्मा निवासी भरतिया कालोनी से हो गई।

24 जनवरी को हिमांशु ने अपने निजी कार्य के लिए उसके पुत्र नवोदित से 3500 रुपये एक हफ्ते के लिए उधार मांगे। नवोदित के कहने पर मैंने हिमांशु को उधार देने के लिए 3500 रुपये दे दिये। पैसे मांगने पर हिमांशु लगातार टाल-मटोल करता रहा। 6 फरवरी की रात हिमांशु तीन बाइकों पर अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और हाथों में लाठी लिये हुए थे, अन्दर आकर सभी ने मकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। रोकने पर गाली गलौच करने लगे और धमकी देकर फरार हो गये। 7 फरवरी को मनीषा ने नई मंडी थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई, तो एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बात

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  जमीन की खातिर किया युवक का अपहरण, एक गिरफ्तार, चार फरारसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डालावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने प्रेम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »