सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा 28 मई 2025 से चल रहा धरना आज बिजली विभाग व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी समस्याओं के समाधान के ठोस आश्वासन पर समाप्त किया गया।

मखियाली बिजली घर से संबंधित सभी गांव में बिजली की बाधित आपूर्ति ,बिजली की असमय कटौती, स्मार्ट मीटर और गांव में असमय और अनर्गल रूप से की जा रही छापेमारी और अनर्गल बिलों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष सदर गुलशन चौधरी और तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत के नेतृत्व में दिनांक 28 में 2025 को अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया, जिसको लेकर बिजली विभाग और प्रशासन में हलचल शुरु हो गई आज भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी भी जिला मिडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह सहित धरना स्थल पर पहुंच गए जिसके फल स्वरुप आज बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और साथ ही प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी धरना स्थल पर ही बुला लिया गया और भोपा रोड पर फैक्ट्रीयों द्वारा उत्पन्न हो रहे प्रदूषण के बारे में अवगत कराया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों द्वारा मांगी गई सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया इन मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी सहित पदाधिकारीयों द्वारा एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया और प्रदूषण विभाग को सीधी सीधी चेतावनी दी गई की 25 जून 2025 तक क्षेत्र में फैले प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई तो 25 जून के बाद प्रदूषण विभाग के खिलाफ एक बडे आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी प्रदुषण विभाग व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोनू ठाकुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर सुमित चौधरी हैप्पी बालियान नवीन चौधरी रामपाल सिंह तारीक प्रधान हेमेंद्र डब्बू एहसान त्यागी इस्तकार त्यागी अरुण चौधरी सचिन चौधरी बिट्टू प्रधान मेघाखेडी संजय चौधरी परवेंद्र चौधरी डाक्टर अनीस राणा शाहलाम खान अब्दुल समद हम्माद सैय्यद नौमान गॉड रुस्तम चौधरी आदि के साथ साथ सैंकड़ों किसान कार्यकर्ता पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गलत चाल-चलन पर बेटी ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *