सीएमओ ने वार्ड ब्वॉय का रोका वेतन, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली व गढ़ी नौआबाद का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी नौआबाद पर अनुपस्थित मिले वार्ड बॉय का वेतन रोकने के निर्देश देकर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी नौआबाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ निरीक्षण कर समस्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी नौआबाद के औचक निरीक्षण के समय वार्ड बॉय अनिल कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिला, इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उसका वेतन रोकने के आदेश देने के साथ ही वार्ड बॉय से 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें।

इसे भी पढ़ें:  'लड़का होना बड़ा गुनाह, कोई आपकी नहीं सुनता', जान देने से पहले वीडियो में युवक का दर्द

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, आदि का निरीक्षण किया उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों की साफ सफाई व्यवस्था को ओर अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपनी निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी में दो कारोबारी फर्मों पर जीएसटी का छापा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दाखिल-खारिज लटकने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप गंभीरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ‘लड़का होना बड़ा गुनाह, कोई आपकी नहीं सुनता’, जान देने से पहले वीडियो में युवक का दर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-ककरौली की वोटिंग पर दिखा थानेदार की पिस्टल

Read More »