पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

थानाभवन मे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का कस्बे मे अनेक स्थानो पर नगरवासियो ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के अर्न्तगत पाकिस्तान को जो करारा जवाब दिया है उसे पाकिस्तान कभी नही भूलेगा।

इसे भी पढ़ें:  मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

हाथो मे तिरंगा लिये भाजपा व हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ताओ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे नगर मे तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारम्भ मन्दिर दयाल आश्रम से हुआ इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा पहलगाम मे निर्दोष हिन्दुओ की आतंकवादियो द्वारा की गई हत्याओ को लेकर मोदी जी के नेतृत्व मे भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जो करारा जवाब दिया उसे पाकिस्तान लम्बे समय याद रखेगा। मोदी जी ने पानी, व्यापार आदि बातचीत बंद कर पाकिस्तान को जहॉ कडा संदेश दिया वही भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस व आतंकवादियो के अड्डे पर जो भीषण हमला किया।

इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *