शामली। ‘तिरंगा’ भारत के शौर्य, पराक्रम और आत्मगौरव का प्रतीक है। आज जनपद शामली में आयोजित ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह निरवाल, माननीय पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा जी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। ‘तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से #OperationSindoor में भाग लेने वाले सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया गया तथा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि जनता को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और केंद्र सरकार की मजबूत नीति के प्रति जागरूक भी किया।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर





