तनाव के कारण देश में छह राज्यों के 24 हवाई अड्डे बंद

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा है। सरहद पर बीते 36 घंटे में तेजी से हालात बदले हैं। इन हालातों को देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के 24 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं कई एयरलाइन्स ने भी एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो और स्पाइसजेट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को अधिक एहतियात बरतने को कहा है।

टिकट को रद्द करने या परिवर्तन कराने पर नहीं होगी कटौती

स्पाइसजेट और इंडिगो ने भी यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ट्वीट कर कहा कि सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा उपायों के मद्देनजर यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। इंडिगो ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने ट्वीट कर यात्रियों से अपील की है कि इस असाधारण समय में सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए जा रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें। हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं। साथ ही इंडिगो ने यह भी कहा है कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट की यात्रा के लिए आठ मई 2025 को या उससे पहले की गई बुंकिंग को रद्द करने या यात्रा में किसी भी तरह का परिवर्तन कराने पर वसूला जाने वाला अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन

पाक की ओर से हो रहे हवाई हमलों को लेकर उठाया कदम

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी हवाई अड्डों और एयरलाइनों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो की ओर से कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के 24 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ये क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा के पास या रणनीतिक रूप से संवेदनशील हैं। बंदी का उद्देश्य हवाई हमलों या ड्रोन हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित करना है, क्योंकि पाकिस्तान ने पठानकोट, जालंधर, और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में ड्रोन हमले किए थे।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय सेना ने आतंक को समर्थन देने वाले पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

दिल्ली एयरपोर्ट पर 135 उड़ान रद्द

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से गुरुवार तक 135 उड़ानें रद्द की गई और 193 से ज्यादा उड़ानों में विलंब हुआ। गुरुवार को विभिन्न एयरलाइंस द्वारा 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और छह अंतरराष्ट्रीय आगमन शामिल हैं। मंगलवार देर रात हुए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह से उड़ानों में विलंब व रद्दीकरण शुरू हुए। बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया था। उड़ानों का रद्द किया जाना व विलंब बुधवार रात व तड़के से लेकर गुरुवार रात तक जारी रहा। इस वजह से गुरुवार को 100 से ज्यादा उड़ानों में विलंब रहा और 90 उड़ानें रद्द की गई। रद्द की गई उड़ानों में 46 घरेलू प्रस्थान और 33 घरेलू आगमन शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  शंभू बॉर्डर पर भारी भीड़, रिटायर्ड फौजी...व्यापारी, अन्य राज्यों के लोगों का किसानों को समर्थन

Also Read This

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति, आज शाम 5 बजे से

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, राज्यपाल नहीं पढ़

Read More »