किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

मुजफ्फरनगर। शहर में एक ई रिक्शा चालक से किराया तय करते हुए सफर करने वाले युवकों ने अपने स्थान पर पहुंचने के बाद किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक और उसके भाई की पिटाई कर दी। युवकों ने अपने साथियों को भी फोन कर बुला लिया इसमें एक दबंग युवक ने रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मारपीट करने के बाद युवक मौके से फरार हो गये हैं। पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, महिला की हत्या

शहर के अलमासपुर चौराहे से एक ई रिक्शा चालक दो युवकों को लेकर कूकड़ा रोड की ओर चला था। इसी बीच जब युवकों का स्थान आया तो वो उतरने लगे। रिक्शा चालक ने उनसे पैसे मांगे तो वो अभद्रता पर उतर आये और रिक्शा चालक तथा उसके भाई के साथ वहीं पर मारपीट शुरू कर दी। बताया कि हमलावर युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर हमला किया। एक युवक ने धारदार हथियार से ई रिक्शा चालक पर हमला किया, जो उसके पांव में लगा और वो लहूलुहान हो गया। बाद में हमलावर युवक मौके से भाग गये। ई रिक्शा चालक ने बताया कि युवकों से उसने उतरने के बाद किराये के 20 रुपये मांगे तो वो गाली गलौच करने लगे। कहा कि युवकों ने उसकी ई रिक्शा की चाबी निकालने का भी प्रयास किया और फिर चार पांच युवक आये तथा मारपीट करने लगे। ई रिक्शा चालक को नीचे गिराकर पीटा तथा घायल कर दिया। बताया गया कि धारदार हथियार चलाने वाले युवक दबंग किस्म का है और आये दिन वो इस क्षेत्र में मारपीट करता रहता है। नई मंडी पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस ने मारपीट की जानकारी होने से इंकार किया है। 

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »