टाउनहाल के चाट बजार को अब डीएम का इंकार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा टाउनहाल के बाहर से बंद कराया गया चाट बाजार का प्रकरण समाधान की और बढ़ता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस बाजार के वेंडरों के साथ मुलाकात करते हुए उनकी समस्या को सुना, भाकियू और हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ पहुंचे वेंडरों को डीएम ने दो टूक जवाब दे दिया कि टाउनहाल के बाहर चाट बाजार फिर से लगने नहीं दिया जायेगा, विकल्प दिया कि वो शहर में अपनी पसंद की जगह तलाश कर लें और वहां पर तमाम व्यवस्था वो स्वयं कराकर देंगे। इसके बाद डीएम की दर से भी वेंडर निराश लौट आये। उन्होंने कहा कि समाधान होने तक बेमियादी धरना चलता रहेगा।

बता दें कि सात दिन से टाउनहाल के बाहर मुख्य मार्ग पर चाट बाजार के स्थान पर अपना ठेला, ठिया लगाकर रोजी रोटी कमाने वाले वेंडर बेमियादी धरने पर हैं, क्योंकि नगरपालिका ने सौन्दर्यकरण कराने के नाम पर टाउनहाल का यह चाट बाजार समाप्त कर दिया है। इसको लेकर भाकियू, शिवसेना और क्रांतिसेना के साथ ही पालिका सभासदों का समर्थन भी चाट बाजार संघ को मिल रहा है। डीएम ने इनकी समस्या का समाधान तलाशने के लिए मंगलवार को वार्ता के लिए बुलाया। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, शिवसेना नेता शरद कपूर और क्रांतिसेना के देवेन्द्र चौहान के साथ चाट बाजार के वेंडर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम उमेश मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने दो टूक कह दिया कि टाउनहाल के बाहर चाट बाजार जो हट चुका है, उसको पुनः नहीं लगाया जायेगा।

वहां पर चाट बाजार के नाम पर अतिक्रमण के साथ ही दूसरी समस्या उत्पन्न हो रही थी। डीएम ने कहा कि प्रशासन किसी भी दुकानदार का अहित नहीं होने देगा और सभी की समस्याओं का संतुलित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अनेक विभिन्न स्थान हैं, जहां चाट बाजार को स्थानांतरित किया जा सकता है। इनमें जानसठ रोड पर ओवरब्रिज के नीचे का स्थान भी बताया गया, लेकिन वेंडरों ने इन स्थानों को असुविधाजनक बताते हुए असंतोष जताते हुए कहा कि ऐसे किसी भी नये स्थान पर रोजगार जमने में ही काफी समय लग जायेगा, वहां पर उनको सुविधा भी नहीं मिल पायेंगी। डीएम ने कहा कि दो दिन तक वो एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ऐसे वैकल्पिक स्थानों पर जाकर भ्रमण करें और संभावना तलाश करें। इसके बाद फिर से बैठक कर समाधान तलाशा जायेगा। वार्ता के दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें:  21 अगस्त से अग्निवीर भर्ती शरू, 13 जनपदों के 17,000 अभ्यर्थी होंगे शामिल

टाउनहाल या सोल्जर बोर्ड, इससे अलग समझौता नहीं

मुजफ्फरनगर। चाट बाजार प्रकरण में डीएम उमेश मिश्रा के साथ वेंडरों की वार्ता विफल ही हो गई। डीएम ने भले ही सख्ती दिखाते हुए टाउनहाल से चाट बाजार को बंद कराने पर ही जोर दिया, लेकिन वेंडर अपना रोजगार बचाने के लिए जिद पर अड़े नजर आये और धरना समाप्त करने से उन्होंने भी इंकार कर दिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि वार्ता में डीएम ने वेंडरों की समस्या को सुना और टाउनहाल पर चाट बाजार लगवाने से इंकार नहीं किया है। बल्कि उन्होंने सहयोग मांगते हुए कहा कि यदि शहर में अच्छा विकल्प मिलता है तो वहां वेंडर अपना कारोबार जमा लें, पालिका से वहां तमाम व्यवस्था कराकर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमने टाउनहाल पर ही इनको पूर्ववत स्थान देने की मांग रखी है। दो दिनों में एडीएम या पालिका अधिकारियों के साथ वेंडर तीन-चार जो भी स्थान के विकल्प सुझाये गये हैं, उनका भ्रमण करेंगे, यदि वो पसंद नहीं आता है तो टाउनहाल पर ही चाट बाजार लगवाया जायेगा। वहीं वेंडर ईश कौशल ने मीडिया को बताया कि डीएम ने तीन चार विकल्प दिये हैं, लेकिन हम संतुष्ट नहीं हैं, हमारा धरना जारी रहेगा और हमने डीएम से टाउनहाल या फिर सोल्जर बोर्ड का मैदान मांगा है। इससे अलग कोई विकल्प हमें नहीं चाहिए। कहा कि हम टाउनहाल के बाहर ही अपना ठेला लगाना चाहते हैं। प्रशासन यदि हमारे लिए एक निश्चित सीमा तय कर दे, तो हम उससे बाहर नहीं जाएंगे। किसी अन्य स्थान पर ग्राहक नहीं आएंगे, जिससे हमारा व्यापार प्रभावित होगा। अतिक्रमण तो पूरे शहर में हैं, वहां प्रशासन की नजर क्यों नहीं जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्जकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  21 अगस्त से अग्निवीर भर्ती शरू, 13 जनपदों के 17,000 अभ्यर्थी

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  21 अगस्त से अग्निवीर भर्ती शरू, 13 जनपदों

Read More »