देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा

देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा। ज्ञातव्य है कि मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी द्वारा 16 अप्रैल की सुबह विले पार्ले (पूर्व) स्थित जैन मंदिर को बेदर्दी से JCB मशीन से ध्वस्त करा दिया गया जबकि उसी दिन मैटर कोर्ट में सुनवाई हेतु ज्ञापित था। इस ध्वंस में जैनों के पूज्य तीर्थंकरों की मूर्तियों का अपमान किया गया और पवित्र धार्मिक ग्रंथों को सड़कों पर फेंक दिया गया।लगभग 30 सालों से अधिक समय से जैन श्रद्धालु इस मंदिर में शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना एवं भक्ति के लिये नित्य आते हैं। उन अहिंसा पालक श्रद्धालुओं के समूह को भी पुलिस बल द्वारा प्रताड़ित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक होटल रिसोर्ट प्राईवेट लिमिटेड अपने व्यावसायिक स्वार्थ की पूर्ति एवं विस्तार लाभ पंहुचाने के लिये BMC ‘K’ वॉर्ड ईस्ट के लालची अधिकारी *नवनाथ घाडगे* ने मनमाने तरीके से जैन मंदिर के ध्वंस का आदेश जारी किया और पुलिस बल की उपस्थिति मे 16 अप्रैल की सुबह कुछ ही मिनटों में, हाई कोर्ट के शुरू होने से पहले, मंदिर को तोड़ दिया गया। इसी को लेकर आज देवबंद में श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के नेतृत्व में जैन समाज द्वारा एक ज्ञापन प्रतिनिधि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति) , श्रीमान नरेंद्र मोदी जी (प्रधानमंत्री) , श्रीमान सी.पी. राधाकृष्णन (राज्यपाल महाराष्ट्र) , श्रीमान देवेंद्र जी फडणवीस (मुख्यमंत्री महाराष्ट्र) के नाम देवबंद एसडीएम युवराज सिंह को सौपां। जिसमें अधिकारियों पर कार्यवाही कर मंदिर का पूर्ण निर्माण किया जाए । ज्ञापन देने वालों में पंचायत पंचायत समिति के अध्यक्ष मोनी जैन , महामंत्री शुभम जैन , कोषाध्यक्ष मनोज जैन (पिल्लू) ,अंकित जैन ,अमित जैन विजेंद्र जैन ,मुकेश जैन , प्रतिक जैन , संयम जैन , समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  नवनिर्माणाधीन आई हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क आई कैम्प

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के साथ चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चलाया स्वच्छता अभियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के साथ चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चलाया

Read More »