नवनिर्माणाधीन आई हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क आई कैम्प

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने लायंस क्लब लोटस द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र जंाच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया।

शिविर मंे आए लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कुंजबिहारी अग्रवाल ने सर्वप्रथम नवनिर्माणाधीन आई हॉस्पिटल की प्रगति से सभी को अवगत कराया। शिविर की संयोजिका एवं आई हॉस्पिटल की सीईओ डा.अनुराधा वर्मा ने बताया कि शिविर में 90 मरीजों का पंजीकरण करके उनके नेत्रों का परीक्षण किया गया तथा 8 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर ऑपरेशन के लिए उन्हें बस द्वारा गाजियाबाद भेजा गया। क्लब अध्यक्ष योगेन्द्र काम्बोज ने लायंस क्लब लोटस के आगामी कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि होली पर लायंस क्लब लोटस एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम भी करेगा।

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि इस जनपद के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि इस जनपद मे करोड़ो रूपये की लागत से मल्टी स्पेशलटी आई हॉस्पिटल बनने जा रहा है, जिसके लिए लायंस क्लब लोटस एवं अन्य लायंन बन्धु साधुवाद के पात्र है। शिविर में नेत्र परीक्षण से पूर्व सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर बंसल नर्सिग होम के चिकित्सक डा. इरफान शेख व डा. खुर्रम अली ने किया। लाभार्थियों को नए हॉस्पिटल के बारे मे राजन अग्रवाल द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस अस्पताल के बनने से केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि आसपास के दूसरे क्षेत्र के लोगों को भी आधुनिक उपचार प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। उन्होंने पालिका स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें:  हाजीपुरा गांव-अमिट छाप छोड़कर जा रहे पीसीएस नरेन्द्र बहादुर सिंह

कार्यक्रम मे डा. मुकेश अरोरा, उद्यमी नीलकमल पुरी, मनोज जैन एलजीे, विपिन संगले, डा. मनोज काबरा, डा. अरूण अरोरा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, समाजसेवी पंडित राजीव वत्स पंडित, भाजपा नेता शुभम वत्स, कीमती लाल जैन, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, अशोक अग्रवाल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता कुशपुरी, डा. पी.के.काम्बोेज, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सपा नेता राकेश शर्मा, राघव स्वरूप, नीरज साहनी, गौरव गोयल, संजय गोयल, मुकेश सिंघल नोएडा, अचल गुप्ता, अनुज बंसल, शशंाक जैन आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। मरीजों का पंजीकरण अंकुर सिंघल ने किया। क्लब की सचिव व कोषाध्यक्ष अनुपमा गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *