रविवार को एसडी इंजीनियरिंग से उड़ेगा सैट-1 रॉकेट

मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जनपद एक और नया आयाम स्थापित करने जा रहा है। रविवार 09 फरवरी का दिन इंजीनियरिंग और टैक्नोलॉजी एजूकेशन में एक इतिहास रचने वाला साबित होगा, क्योंकि मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंट टैक्नोलोजी में इस दिन जहां यूपी की पहली स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ होगा, वहीं विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किया गया सैट-1 रॉकेट की लांचिंग भी की जाने की तैयारी कर ली गई है। इससे स्पेस एंड रोबोटिक्स एजूकेशन में यहां के विद्यार्थियों को कौशल विकास का एक बेहतर अवसर भी प्राप्त होगा।

एस.डी. कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी के सचिव एवं प्रबंधक अनुभव कुमार ने शनिवार को कॉलेज परिसर में इस उपलब्धि के लिए मीडिया से पूरी जानकारी साझा की और बताया कि एस.डी. कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में आगामी 9 फरवरी 2025, दिन रविवार को अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्थापित करने जा रहा है। एक और जहां कॉलेज में स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उदयक मीलगा, वहीं इस अवसर पर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किया गया एक सैट-1 नाम का रॉकेट छोड़ा जायेगा, जिसके साक्षी कॉलेज के तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राओं के साथ यहां मौजूद जनपद के गणमान्य नागरिक बनेंगे।

इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म कर देना चाहिए- विकास त्यागी

उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को कॉलेज में स्थापित की गई यूपी की पहली स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं तकनीक विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार प्रातः 10 बजे करेंगे। इस लैब में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को यंत्रों के साथ अंतरिक्ष के संबंध में विशिष्ट जानकारी दी जा रही है। उसके बाद कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किया गया एक सैट-1 नाम का रॉकेट छोड़ा जायेगा, जो आसमान में करीब दो से ढाई किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसके बाद इसे पैराशूट के सहारे उतारा जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किया गया पहला रॉकेट होगा, जिसे आसमान में छोड़ा जायेगा। अनुभव कुमार ने बताया कि कॉलेज में स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब स्थापित करने के लिए कॉलेज और इस क्षेत्र में कार्यरत इंडोप्लेनेटएक्स स्पेस वॉल्ट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है। इस लैब को स्थापित करने के लिए 6.50 लाख रुपये खर्च किये गये हैं और इस लैब से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को भी शिक्षित किया जा सकेगा। विद्यार्थियों में इस लैब से जुड़ने के लिए भारी उत्साह है और अभी तक 11 छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटा

इंडोप्लेनेटएक्स कंपनी के सीईओ इंजी. अंकित कुमार ने बताया कि जिस रॉकेट सैट-1 को 9 फरवरी को कॉलेज परिसर से छोड़ा जायेगा, उसे एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी के मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा इंडोप्लेनेटएक्स के वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार किया गया है। इंडोप्लेनेटएक्स कंपनी इसरो से मान्यता प्राप्त है और अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ आईआईटी रुड़की में स्पेस एंड रोबोटिक्स के साथ ही एआई पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ये उत्तर प्रदेश की पहली स्पेस ट्रेनिंग लैब है। उत्तराखंड में ऐसी ही एक लैब बनी है। इसमें 75 प्रतिशत शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रैक्टिकल बेस नॉलेज पर आधारित रखा गया है ताकि विद्यार्थियों को करके सिखाया जा सके। सैट-1 एक शुगर कैंडी बेस रॉकेट है। इसमें पोटेशियम नाइट्रेट आधारित फ्यूल रखा गया है और इसका वजन करीब 1 से डेढ़ किलोग्राम रहेगा। ये चार किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंच सकता है, लेकिन फिलहाल इसकी उड़ान 2.5 किलोमीटर रखी गई है। अपनी ऊंचाई तक जाने पर इसका फ्यूल खात्म हो जायेगा और इसके बाद इसमें एक पैराशूट खुलेगा, जो इसे धीमी रफ्तार से लैंड करायेगा। इसमें अल्टीमेटर लगाया गया है, जो इसको कमांड करने में सहायक होगा और इसकी लोकेशन के बारे में स्पेस लैब को इंडीकेशन देगा। इस लैब के सहारे बच्चों को एडवांस टैक्नोलॉजी के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनका स्किल डवलपमेंट करने में यह सहायक सि( होगी। इससे यहां पढ़ने वाले बच्चों को इसरो तक पहुंच में आसानी होगी और उनके लिए बेहतर अवसर तथा रास्ते खुलेंगे। इस दौरान कॉलेज कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद कुमार और कॉलेज के डॉयरेक्टर डा. सि(ार्थ शर्मा भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTHDAY-शनिवार को भक्तों का कल्याण करने नगर भ्रमण पर आ रहे गणपति

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सबसे ज्यादा पांच असलहे सपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी के पासस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म कर देना चाहिए- विकास त्यागीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों

Read More »