दिल्ली-यूपी में भाजपा की जीत पर शिव चौक पर मना जश्न

मुजफ्फरनगर। दिल्ली विधानसभा के साथ ही यूपी की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के कारण पूरे देश में भाजपाईयों के बीच जश्न का माहौल है। यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर बाद शिव चौक पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारंभ

यहां पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता ने वोट दिया और पीएम मोदी के नेतृत्व में सुशासन और सुरक्षा देने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार का चुनाव किया है। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुनील सिंघल, दिनेश बंसल, रमेश खुराना, सुनील तायल, अतुल सैनी, संजय गर्ग, सुनील दर्शन, विशाल गर्ग, रेनु गर्ग सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी को स्नातक तक पढ़ाया अब साथ रहने को नहीं तैयार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *