प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका शर्मा, जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी और महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में क्रांति सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि पब्लिक स्कूल में हो रही मनमानी अध्यापक, अध्यापिकाओं का शोषण दिन प्रतिदिन हो रहा है। इन स्कूलों में भारी भरकम फीस तथा एडमिशन फीस आदि के नाम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। पब्लिकेशन से 60 प्रतिशत तक की कमीशन लेकर अभिभावकों को कई गुना महंगे दामों पर पाठ्यक्रम खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इनके द्वारा शिक्षा के नाम पर हर तरह की लूट मचाई जा रही है।

पब्लिक स्कूलों की इस लूट पर किसी भी तरह का कोई अंकुश नहीं है। संगठन ने मांग की है कि सभी पब्लिक स्कूलों में एनसीआरटी का पाठ्यक्रम आवश्यक किया जाये, किसी भी दुकान से पाठ्यक्रम / ड्रेस आदि खरीदने की स्वतंत्रता हो, एक बार स्कूल में एडमिशन के बाद हर क्लास में एडमिशन फीस का प्रावधान समाप्त हो, पब्लिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन शासनादेश के अनुरूप हो। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अलका शर्मा, पूनम चौधरी, देवेंद्र चौहान, अंजू त्यागी, पूनम राजपूत, मिथिलेश गिरी, मीनू शर्मा, अनोखी दुबे, सविता उपाध्याय, राखी मित्तल, संजीव शर्मा, शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार, राजेंद्र तायल, रविंद्र सैनी, दीपक, योगेंद्र, नीटू भारद्वाज, महेंद्र कुमार, उज्ज्वल पंडित, कपिल नरेश कुमार, अमित मित्तल, बाबूराम पंडित, आशीष मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांग

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »