बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दस पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल

शाजापुर- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। शाजापुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार तड़के एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सुनेरा पुलिस थाना प्रभारी भरत सिंह किरार के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बस ने कार को टक्कर मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। घटना के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे और भिंड जिले से आंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे। वे विशेष ड्यूटी के तहत यात्रा कर रहे थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि सभी घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें:  हिंदू हितों पर सोई भाजपा सरकार को जगाने सड़कों पर उतरेंगे ललित मोहन के क्रांतिवीरः शरद
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *