वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मिलने से पहले वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से मुलाकात की। पीएम ने कुछ दिन पूर्व शहर में घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पीएम मोदी ने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। अफसरों से पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कानून की ऐसी व्यवस्था करें कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने पाएं।

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसाः टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, एक ही परिवार 17 लोग थे सवार, दो की मौत, कई लापताकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र





