मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं

लखनऊ- यूपी में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। इसका असर बीती रात से दिखने लगा। कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ ओले गिरे। बहराइच में बड़ी साइज का ओला गिरा। आज सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी-तराई इलाकों के 45 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पूर्वा हवाएं चलीं और बादलों की आवाजाही संग संतकबीर नगर, बहराइच, चुर्क आदि में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली । आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा और पछुआ हवा में प्रतिक्रिया होगी। इससे बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी होगी। इससे दिन के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। हालांकि रात के पारे में बढ़त देखने को मिलेगी। जिन इलाकों में बारिश होगी, वहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। यूपी के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी का यह दौर 13 अप्रैल तक चलने की संभावना है। प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती

राजधानी में पिछले कई दिनों से चल रही उमस भरी तीखी गर्मी से बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बृहस्पतिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही और पुरवाई संग कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट से लोगों को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  शहर के 18 वार्डों में दूर होगी बदहाली, पालिका ने शासन से मांगा विशेष बजट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *