पूर्व विधायक शाहनवाज प्रकरण में जेल वार्डर सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। जीएसटी टीम की लीडर महिला अफसर के साथ राणा स्टील फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही के दौरान अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की मुश्किल बढ़ रही हैं। उनको जिला कारागार से चित्रकूट धाम जनपद की कारागार में स्थानांतरित करने के दूसरे दिन अब उनको मोबाइल फोन उपलब्ध कराये जाने के प्रकरण में हुई जांच के तहत दोषी पाये जाने पर जेल कर्मियों पर भी कार्यवाही की गई है। इसमें जेल वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया है और चार बंदी रक्षकों के खिलाफ भी कार्यवाही की संस्तुति की गई है।

पांच दिसम्बर को वहलना चौक पर स्थित राणा स्टील फैक्ट्री पर जीएसटी मेरठ की अधिकारी श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही की गई थी। इस दौरान अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में दर्ज कराये गये मुकदमे में पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को भी गिरफ्तार किया था। इसमें उनको जमानत मिल गई थी, लेकिन जीएसटी चोरी के एक अन्य प्रकरण में वो कारागार में ही बंद चल रहे हैं। पिछले दिनों उनके पास से जेल में ही मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ जेलर ने मुकदमा दर्ज कराया था और जांच प्रारम्भ कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बदला बसपा ने जिलाध्यक्ष, अब पुष्पांकर को कमान

जिला कारागार से पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मिले मोबाइल के मामले में जांच के बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने एक हेड वार्डर को सस्पेंड कर दिया है, जबकि चार बंदीरक्षकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से जेल के अन्य कर्मियों में भी हड़कंप मच गया है। सुत्रों के द्वारा बताया गया कि यह कार्रवाई जेल अधीक्षक की प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जीएसटी चोरी के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा अब मुजफ्फरनगर जिला कारागार से चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व चैकिंग के दौरान पृथक वास बैरक से पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मोबाइल बरामद हुआ था। मोबाइल बरामदगी के बारे में पूछताछ करने पर जेलर राजेश कुमार सिंह से अभद्र भाषा का प्रयोग का भी आरोप है। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली में पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सुरक्षा में चूक होने पर बैरक के बाहर व जेल गेट नंबर दो पर ड्यूटी कर रहे जेल कर्मियों को नोटिस दिया गया था। जिन्होंने अपने जवाब जेल अधीक्षक को दे दिए थे। इसके बाद जेल अधीक्षक द्वारा प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को प्रेषित की गई थी। बताया गया है कि इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक के निर्देशों के तहत जेल के हेड वार्डर रामरूप को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं चार बंदी रक्षकों के खिलाफ ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में दोष साबित होने पर अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई जेल कर्मियों पर हड़कम्प मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस प्रकरण में अभी शासन स्तर से भी गंभीर कार्यवाही हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिल

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव चौक पर बारिश के बीच टीम लेकर उतरी ईओ प्रज्ञागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »