सपाइयों ने डाॅ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई, संघर्ष को किया याद

मुजफ्फरनगर। महावीर चैक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डाॅ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजली अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बाॅबी व अन्य सपा पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के बाद बाद भी सरकारों द्वारा जनता के उत्पीड़न गरीबी तथा सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार तथा जनहित के मुद्दों पर महान समाजवादी नेता डाॅ. राम मनोहर लोहिया ने बड़े आंदोलन व संघर्ष करते हुए देश को नई दिशा दी तथा जनता के हित में लगातार संघर्ष करते हुए सरकार के तानाशाही फैसलों को डाॅ. राम मनोहर लोहिया के संघर्ष ने बदलने को मजबूर किया। उनके संघर्ष व विचारों पर आज समाजवादी पार्टी तथा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चल रहे हैं जो जनता के हितों में लगातार जनता की आवाज बन रहे हैं। आज भी डाॅ. राम मनोहर लोहिया के विचार व संघर्ष भाजपा सरकार की तानाशाही के विरुद्ध अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला महासचिव विकिल चैधरी गोल्डी अहलावत, सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, अंकित शर्मा, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, तहसीन मंसूरी, धनवीर कश्यप, पंडित सत्यदेव शर्मा, डाॅ. अविनाश कपिल, अकरम खान, माजिद सिद्दीकी, सत्येंद्र पाल, राशिद मलिक, हेमानी सिंह, चैधरी यशपाल सिंह, राव नफीस, डाॅ. इसरार अल्वी, नासिर खान, पवन गिरी, दुर्गेश पाल, इमरान खान एडवोकेट, डाॅ. अली शेरअंसारी, अनुज गुर्जर, उमर दराज कुरैशी, हुसैन राणा, जाउल चैधरी, सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा, नौशाद पहलवान, पंकज सैनी, जुनेद आलम, प्रदीप डबास, जितेंद्र कश्यप, विकास कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूट

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »