MUZAFFARNAGAR POLICE-आधी रात शातिर बदमाशों पर हल्ला बोल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ मोर्चाबंदी किये हुए हैं। लगभग रोजाना ही बदमाशों को मुठभेड़ में या दबिश के दौरान दबोचा जा रहा है। बीती रात भी पुलिस ने बदमाशों पर हल्ला बोल दिया। चार थानों की पुलिस टीम का शातिर बदमाशों से आमना सामना हुआ और इस दौरान पुलिस की कार्यवाही में ये शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हुए। कुछ फरार भी हुए हैं, लेकिन पुलिस ने पूरा जौहर दिखाते हुए इन बदमाशों को दबोचने का काम किया। इनमें बुढ़ाना की हत्या, तितावी और खालापार की लूट खोलने का काम पुलिस ने किया है। 24 घंटे में चार थाना क्षेत्रों में हुई इन मुठभेड़ों के बाद बदमाशों के हौसले पस्त तो पुलिस का इकबाल बुलंद नजर आ रहा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर टीम का हौसला बढ़ाने का काम किया है।

बीती रात से ही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ पूरा मोर्चा खोलकर रख दिया। चैकिंग के दौरान बुढ़ाना, तितावी, खालापार और रतनपुरी पुलिस टीमों का सामना बदमाशों से हुआ। बदमाशों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए फायरिंग की और भागने का प्रयास किया, लेकिन चारों ही मौके पर पुलिस बदमाशों पर भारी पड़ी और बदमाशों को पुलिसिया अंदाज में कानून का ककहरा सिखाने में कोई भी कोताही नहीं बरती।

शाहडब्बर में अमित का गला काटने वाले को किया लंगडा

बुढ़ाना क्षेत्र में खूनी मच्छर के नाम से मशहूर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसने तीन दिन पूर्व एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बदमाश से एक बैग, एक छूरी व तमंचा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि 19 फरवरी की रात गांव शाहडब्बर में अमित वाल्मीकि की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। अमित उस रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहा था। अमित की लाश गांव के श्मशान घाट पर बिटौडे के पास खून से लथपथ मिली थी।

इसमें परिजनों ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि अमित की हत्या उसके साथ शादी समारोह से लौट रहे उसी के खानदानी शातिर बदमाश छविन्द्र उर्फ खूनी मच्छर निवासी शाहडब्बर ने की थी तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि शुक्रवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश भसाना मिल के पीछे ईख के खेत में छिपा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको पकड़ने का प्रयास किया तो खूनी मच्छर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश से पुलिस ने एक बैग, एक तमंचा व हत्या में प्रयुक्त छूरी को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शातिर बदमाश छविन्द्र वाल्मीकि गांव में खूनी मच्छर के नाम से मशहूर है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी कर रही है। खूनी मच्छर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

जीओ मैनेजर का लिफ्ट के बहाने अपहरण कर मारपीट कर लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

थाना तितावी पुलिस ने जीओ कंपनी के मैनेजर का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल, बाइक व दो तमंचे बरामद किए हैं। थाना प्रभारी तितावी मानवेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि शुक्रवार रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि तिरपड़ी गांव के कट के पास दो बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए बताया कि घायल बदमाश आकाश उर्फ मोंटी व आर्यन उर्फ नंदू निवासी काजीखेड़ा से लूट के दो मोबाइल, दो तमंचे व एक बाइक बरामद की। दोनों बदमाशों ने 18 फरवरी की रात जीओ कंपनी के मैनेजर विपिन की कार में लिफ्ट ली थी। उसके बाद उसे आतंकित करते हुए अपहरण किया और जागाहेड़ी के पास एक नलकूप पर बंधक बनाकर मारपीट करते हुए मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। आज पुलिस ने इन दोनों शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजार

मोबाइल लूटने वाला ओसामा मुठभेड़ में घायल, साथी हुआ फरार

12 फरवरी को खालापार क्षेत्र में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोबाईल लूट की वारदात की गई थी, जिसका लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में पुलिस आरोपी की पहचान कराने के बाद उसकी तलाश में जुटी हुई थी। चैकिंग के दौरान बीती रात खालापार थाना पुलिस और शातिर मोबाईल लुटेरों के बीच ाली नदी पुल के पास शामली बाईपास पर मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से लूटा गया मोबाईल, अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने मुठभेड़ के सम्बंध में बताया कि बीती रात बाईपास पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। बदमाश होने के शक में खालापार पुलिस ने उनका पीछा किया।

तीव्र गति के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान समीर उर्फ ओसामा पुत्र इलियास, निवासी दर्जी वाली गली खालापार के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाश पर शहर कोतवाली, खालापार थाना, सिविल लाइन और खतौली कोतवाली में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें गैंगस्टर का केस भी शामिल है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए खालापार पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग की गई, हालाकिं वो पकड़ में नहीं आ सका।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों का मेला

सठेडी में किसान को गोली मारने वाले आकाश और अमन को लगी गोली

चौथी मुठभेड़ रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुई। यहां चैकिंग के दौरान इंचौडा मार्ग पर पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उनकी घेराबंदी कर ली। फायरिंग करते हुए जंगल में घुसे बदमाशों को पुलिस ने घेरकर जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने के कारण घायल हो गया। उसको पुलिस ने वहीं दबोच लिया। उसकी पहचान आकाश के रूप में हुई, जबकि उसके साथी शातिर बदमाश अमन को काम्बिंग के दौरान खेत से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि ये दोनों बदमाश पिछले दिनों सठेडी में किसान को गोली मारने के बाद फरार हुए थे, इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई थी। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों का मेलालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »