23 फरवरी को एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में नेत्र रोगियों को लाभान्वित करने के लिए सेवा का क्रम लगातार जारी है। फरवरी माह के नेत्र शिविर का आयोजन 23 तारीख को किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन और टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन प्रमुख समाजसेवी सतीश चन्द गोयल ने बताया कि 23 फरवरी दिन रविवार को आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन पूर्व की भांति एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से स्कूल संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय लाला हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय श्रीमती विमलावती देवी की स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रविवार के दिन विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद ले जाया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे डीएम दरबार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रालोद में आक्रोश-जाट संसद के नेता पलसानिया के खिलाफ

Read More »