किसानों को कर्ज नहीं फसल के दाम चाहिएः नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की बहुप्रतीक्षित किसान मजदूर महापंचायत में यूनियन मुखिया नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को कर्ज नहीं चाहिए, उनको सरकार से अपनी फसलों के दाम की गारंटी चाहिए, जो सरकार देने में आना कानी कर रही है, उनको सस्ते कर्ज का सुनहरा सपना दिखाकर, उनका घर और खेती की जमीन भी ये सरकार पंूजीपतियों के हाथों पहुंचाने का रास्ता तय कर रही है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को अपना हक पाने के लिए एक होना पड़ेगा, आंदोलन का रास्ता चुनना होगा, वरना ये सरकारें उनको कहीं का नहीं छोड़ेंगी, ये लड़ाई ही हमारा अस्तित्व बचाने में सहायक होंगी।

भाकियू की बैनर तले सोमवार को शहर के नई मंडी क्षेत्र में कूकड़ा मंडी स्थल पर किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सवेरे से ही किसानों का पूरा सैलाब उमड़ा नजर आया। गांव देहात के साथ ही दूसरे जनपदों से भी यहां किसान भारी संख्या में पहुंचे और उनके वाहनों के शहर में आने के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी। रात्रि से ही भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत इस महापंचायत की तैयारियों की निगरानी में सभा स्थल पर डटे थे। सवेरे से ही यहां पर किसानों के पहुुंचने का दौर शुरू हो गया था। दोपहर बाद भाकियू के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत किसानों और यूनियन के वरिष्ठ नेताओं के साथ महापंचायत में पहुंचे तो किसानों का जोश दोगुना हो गया था। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकारों पर जमकर कटाक्ष किया। नरेश टिकैत ने कहा कि किसान कर्जदार हो रहा है।

उसको खेती में फसल के दाम की गारंटी चाहिए, कर्ज नहीं चाहिए। किसानों को फसल के दाम की गारंटी देने में ये सरकार विफल हो रही है, केवल कागजी बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना हक और फसलों का दाम पाने के लिए ये लड़ाई एकजुट होकर लड़नी होगी, सरकार किसानों की ताकत को तोड़कर कमजोर करने में लगी है, हमें संभलना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कराती है तो यह आंदोलन बड़ा कर दिया जायेगा। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमण्डल भी महापंचायत में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचा। इसमें शामिल पदाधिकारियों का भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मंच पर स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि ये सरकार किसानों के नाम पर सिर्फ बातें ही कर रही है। आंदोलन न हों तो किसानों की जमीन भी नहीं बच पायेगी। सरकार ऐसी योजना ला रही है, जिसमें किसान हकदार नहीं कर्जदार बन जायेगा और कर्ज बढ़ेगा तो वो न घर का रहेगा और न ही खेत का रह पायेगा।

महापंचायत में उन्होंने कहा कि ये सरकार किसानों की हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर पाई है और मिलों ने सरकार की शह पर ही किसानों का अरबों रुपये का भुगतान दबाया हुआ है। उन्होंने महांपचातय में गन्ना मूल्य बढोतरी, भाव घोषित करने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, एमएसपी गारंटी कानून, नलकूपों पर बिना शर्त मुफ्त बिजली, एनजीटी कानून, सम्पूर्ण )ण माफी सहित सभी मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। महापंचायत में मुख्य रूप से भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, ओमपाल सिंह मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, धीरज लाटियान, वेस्ट यूपी अध्यक्ष पवन खटाना, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार विजय शास्त्री, जोनल अध्यक्ष एनसीआर विकास शर्मा, अशोक घटायन मुरादाबाद मंडल प्रभारी, प्रमोद अहलावत मंडल उपाध्यक्ष, प्रभारी एनसीआर कपिल सोम सहित कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना युवा इकाई का हुआ विस्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जनता ने मुझे सिर पर चढ़ाकर पहुंचाया संसदः हरेन्द्र मलिकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक का सफल रहा सियासी दांव, जिला

Read More »