राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

लखनऊ- श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी महाराज का निधन हो गया। बुधवार को माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह सात बजे के लगभग उन्होंने पीजीआई, लखनऊ में अंतिम सांस ली। पीजीआई निदेशक डाॅक्टर आरके धीमान के मुताबिक, डाॅक्टरों निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था। राम मंदिर ट्रस्ट ने सत्येंद्र दास के निधन पर शोक जताया है। रामनगरी के मठ मंदिरों में भी शोक की लहर है। बीते दिनों स्वास्थ्य खराब होने के बाद पीजीआई में भर्ती कराए गए थे। लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। राम मंदिर ट्रस्ट ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *