किसान मोर्चा ने हिंदू संगठनों के खिलाफ उगली आग, कहा-नहीं खुलेगा कोई नया रास्ता

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में किसान और मजदूरों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देते हुए अपनी विभिन्न मांगी रखी और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज की साइड से हिंदू बस्ती में रास्ता खुलवाने की मांग को गलत बताते हुए प्रशासन से इसके लिए निष्पक्ष जांच कराने और कोई भी रास्ता नहीं खोलने की मांग की गई है। संगठन के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से हिंदू संगठनों के कुछ लोगों की जांच कराये जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ये लोग नई परम्परा पैदा करते हुए जनपद का माहौल खराब करना चाहता हैं। इन पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों और मजदूरों के साथ ही आम जन मानस की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना देते हुए मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में जनहित को लेकर कई मांगे रखी। इसमें कहा कि लम्बे समय से देश के किसान एमएसपी कानून बनाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, सरकार द्वारा किसान हित में एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाये। पूरे देश में किसान कर्ज से परेशान है। कर्ज के कारण देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

सभी कर्जदार किसानों के कर्ज सरकार द्वारा माफ किये जायें। बिजली के स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में अत्यधिक बढोतरी हो रही है, जिस कारण आम जनमानस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर ना लगवाये जायें व बिजली का निजीकरण ना किया जाये। कृषि में उपयोग होने वाले बीज, खाद, उर्वरक व फसल में उपयोगी अन्य वस्तुओं पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाये। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्तमान में जो रास्ता जिसका है वह प्रयोग कर रहे हैं और वह ही रहना चाहिये, कोई नया रास्ता ना खोला जाये, क्योंकि वह नियमानुसार नहीं होगा। सरकार निष्पक्ष जांच करा ले। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक एम्स हॉस्पिटल की स्थापना करायी जाये ताकि मरीजों को अपने जिले में उचित उपचार मिल सके। कोरी जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किये जाये।

इसे भी पढ़ें:  खाद, बीज और कृषि उपकरण से जीएसटी हटेः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  21 साल बाद पालिका का क्वार्टर छोड़ने

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »