मुठभेड़ के दाैरान घायल इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दाैरान माैत

शामली- शामली में सोमवार रात मुठभेड़ के दाैरान घायल हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शामली में हुई मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर हुए थे। इसी दाैरान STF इंस्पेक्टर सुनील घायल हो गए थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह शामली में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में सोमवार रात घायल हुए थे। डाक्टरों की टीम ने मंगलवार को सुनील के पेट से एक गोली निकाल ली थी लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कहा कि इंस्पेक्टर की मौत की सूचना के बाद एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया है। यूपी के शामली जिले में सोमवार की रात एसटीएफ मेरठ की मुकीम काला और कग्गा गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ हुई। उदपुर गांव के पास 30 मिनट तक जमकर गोलीबारी हुई। दोनों ओर से 40 राउंड से अधिक गोलियां चली। चार बदमाशों को मार गिराने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *