जगदीप धनखड़ किसान पुत्र, कांग्रेस का रवैया गलतः धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किसान पुत्र हैं, ऐसे में कांग्रेस अनावश्यक रूप से उनको टारगेट कर रही है। यह किसान बिरादरी का अपमान है, जो निंदनीय है।

भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक ने अपने बयान में कहा कि भारत में कोई किसान का बेटा देश में आजादी के 70 साल बाद उपराष्ट्रपति बना है। पूरे देश ने देखा है कि उसने सदन की गरिमा बनाए रखी है, लेकिन कांग्रेस उनको अनावश्यक रूप से टारगेट करने का कार्य कर र वाही है। महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हमेशा गरीबों के कल्याण और संविधान की रक्षा की बात की है। हाल में ही उपराष्ट्रपति जगदीप द्वारा किसानांे के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने के सम्बन्ध में सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कृषि मंत्री से सवाल किया था। सभी दलों एवं किसानो ने उनकी प्रशंसा की थी कि किसान के पक्ष को बखूबी उठाया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ उच्च सदन के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक उसे बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि कांग्रेस ने अपना प्रयास जारी रखा, तो इसके लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक नई दिल्ली जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि हमें किसान पुत्र उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर गर्व है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिकावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिकाभाकियू नेता

Read More »