जन आक्रोश रैली में महिलाओं को होगी भागीदारीः पूनम

मुजफ्फरनगर। हिंदुत्व की रक्षा के साथ ही अन्य कुछ ज्वलंत मुद्दों को लेकर क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा द्वारा घोषित जन आक्रोश रैली आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन का महिला मोर्चा भी सक्रिय हो गया है।

महिला मोर्चा क्रांति सेना की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर एक मीटिंग की, संचालन मिथिलेश गिरी जिला उपाध्यक्ष ने किया। पूनम चौधरी ने बताया कि 22 दिसंबर में विराट जन आक्रोश रैली निकाली जायगी इसमें महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी रहेगी। बताया कि इस रैली में तीन मुद्दे, विस्फोटक रूप से बढ़ रही मुस्लिम आबादी पर अंकुश, शिक्षित युवाओं को रोजगार और तीसरा मुद्दा वक्फ बोर्ड को समाप्त कर सनातन धर्म का गठन किया जाए है।

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

यह रैली 22 दिसंबर को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में निकाली जाएगी और इस दौरान टाउन हॉल में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम रहेगा। महिलाएं अपनी मांगों को लेकर भी बराबर लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहंेगी। इस अवसर पर आज जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष शालू चौधरी, अंजू त्यागी जिला महामंत्री, पूनम चाहल जिला उपाध्यक्ष, सुमन, अनीता, कविता, संतोष, कंचन बाटला जिला संगठन मंत्री, मीनू शर्मा जिला उपाध्यक्ष, मिथिलेश गिरी जिला उपाध्यक्ष, अनोखी दुबे मीडिया प्रभारी, ममता चौधरी जिला सचिव, पूनम गर्ग नगर उपाध्यक्ष, निधि शर्मा नगर सचिव आदि सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। 

इसे भी पढ़ें:  मुकुंदपुर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »