MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा शनिवार को गोल्डन जुबली सेरेमनी मनाई। इस दौरान एसोसिएशन के द्वारा जीएसटी विषय आधारित टैक्स सेमीनार का भी आयोजन करते हुए कर दाताओं और अधिवक्ताओं को इसकी जटिलताओं और व्यवस्थाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।

टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा संस्था के गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली सेरेमनी मनाई गई। इस दौरान सरकूलर रोड स्थित एक होटल में आयोजित टैक्स सेमीनार ऑन जीएसटी में विषय विशेषज्ञों के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेमीनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के सदस्य प्रदीप यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत एडवोकेट ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता शुभम अग्रवाल, पूजा तलवार द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट और जीएसटी के अधीन होने वाले जुर्माना प्रावधान को लेकर जानकारी दी। सेमीनार में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चन्द अग्रवाल एडवोकेट के द्वारा अतिथियों और कर अधिवक्ताओं का स्वागत किया। मुख्य रूप से एसोसिएशन के चेयरमैन अमरकांत गुप्ता, धर्मेन्द्र तायल, आरके मलिक, एसके वत्स, मुनीश शर्मा, अजय कुमार अग्रवाल, आलोक कुमार गर्ग, शक्ति सागर गोयल, सुनील कुमार गोयल, ललित कुमार, हर्ष विजय अग्रवाल, संजीव मित्तल, विकास मलिक, मयंक गोयल, सीपी जैन, गोपाल मित्तल, अवतेश शर्मा सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलिस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलिवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन

Read More »