मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमि

मुजफ्फरनगर। सीमा विस्तार में नगरपालिका परिषद् के हिस्से में आए वार्डों में सुविधा और विकास कराने के लिए तो पालिका पर दबाव पहले ही दिन से बनना शुरू हो गया था, लेकिन एसडीएम सदर की ओर से सीमा विस्तार में पालिका क्षेत्र में शामिल हुए 11 गांवों की सरकारी भूमि को पालिका को करीब दो साल बाद भी पूरी तरह से हस्तांतरित नहीं किया गया है, गजब यह है कि पालिका की एनओसी के बिना ही तहसील प्रशासन मनमाने ढंग से सीमा विस्तार में मिले गांवों की सरकारी भूमि को दूसरे विभागों को देकर बंदरबांट करने में लगा हुआ है। ऐसी ही सरकारी भूमि पर पालिका ने अपना एमआरएफ सेंटर बनाना प्रारम्भ किया तो उस भूमि पर अपना अधिकार बताते हुए अग्निशमन विभाग ने निर्माण कार्य रूकवा दिया। इसको लेकर पालिका ईओ ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताते हुए खतौनी में पालिका की एनओसी और बोर्ड की अनुमति के बिना ही अग्निशमन केन्द्र के लिए भूमि दिये जानेकी कार्यवाही को निरस्त करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  जैन मंदिर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

शासन द्वारा नगरपालिका परिषद् का सीमा विस्तार करते हुए कूकड़ा, सूजडू, वहलना, खांजापुर, अलमासपुर, मंधेडा, शहाबुदीनपुर, सरवट सहित 11 गांव को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसके लिए नगर विकास विभाग द्वारा 29 सितम्बर 2022 को अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके बाद इन क्षेत्रों का समावेश करते हुए पालिका विकास कार्य करा रही है, लगातार इन गांवों की सरकारी भूमि को पालिका अपने अधिकार क्षेत्र में लेने के लिए एसडीएम सदर को पत्राचार करती रही है, लेकिन तहसील से कोई भी सकारात्मक सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अब ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पालिका की अनुमति और एनओसी लिये बिना ही पालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांव बीबीपुर में सरकारी भूमि तहसील प्रशासन ने अग्निशमन केन्द्र के नाम करते हुए अग्निशमन विभाग को खतौनी में नाम दर्ज कर दे दी है। जबकि इस भूमि पर पालिका प्रशासन के द्वारा एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रूकवा दिया है और खतौनी में उक्त भूमि अपने नाम दर्ज बताई है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई

इसको लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है। ईओ ने अपने पत्र में कहा कि खसरा संख्या-101 मौजा ग्राम बीबीपुर की भूमि पर भू-राजस्व अभिलेख खतौनी में अग्निशमन केन्द्र का नाम दर्ज करा दिया गया है। ईओ ने कहा कि यह गांव और भूमि नगर विकास विभाग के द्वारा सीमा विस्तार के लिए 29.09.2022 को जारी अधिसूचना के तहत पालिका की सीमा में सम्मिलित हो चुका है। इस खसरा नं0 101 की भूमि पर पालिका प्रशासन द्वारा एमआरएफ सैन्टर का निर्माण प्रारम्भ किया गया था। कार्य स्थल पर अग्निशमन अधिकारी द्वारा उक्त भूमि पर अग्निशमन विभाग का नाम दर्ज करने सम्बन्धी खतौनी को प्रस्तुत कर पालिका द्वारा किये जा रहे निर्माण को रुकवाया गया है, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजना अधर में लटक गयी है। ईओ ने कहा कि यह ग्राम बीबीपुर सीमा विस्तार की अधिसूचना के अनुसार 29 सितम्बर 2022 को नगर पालिका सीमा में सम्मिलित हो चुका है, जबकि अग्निशमन विभाग का नाम राजस्व अभिलेख खतौनी में 28 अगस्त 2024 में दर्ज हुआ है। पालिका से इस सम्बन्ध में कोई लिखित सहमति या बोर्ड प्रस्ताव भी तहसील सदर के द्वारा प्राप्त नहीं किया गया है जबकि नगर पालिका परिषद की सीमा में सम्मिलित किसी भी सार्वजनिक भूमि को पालिका की एनओसी और बोर्ड स्वीकृति के बिना किसी को नहीं दिया जा सकता है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एसडीएम सदर से उक्त भूमि के राजस्व अभिलेख खतौनी में दर्ज अग्निशमन विभाग का नाम निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, अनोखे संयोग में मना रक्षाबंधन

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »