भैयादूज लेकर पानीपत जा रहे मीरापुर के युवक की हादसे में मौत

शामली। भैयादूज लेकर बहन के घर जा रहे युवक की बाइक में बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी मोहित बाइक द्वारा भैयादूज लेकर हरियाणा के पानीपत में अपनी बहन के घर जा रहा था। दोपहर लगभग पौने तीन बजे जब वह कोतवाली क्षेत्र के भूरा बाईपास फ्लाईओवर के निकट पहुंचा, तभी अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों की मदद से युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे के संबंध में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, तो उनमें कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर आने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह का व्यापारी नेताओं ने किया स्वागत

Also Read This

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »