MUZAFFARNAGAR-चुनाव में लटका महंगी नुमाइश का खेल

मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन में मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के कारण जनपद का विकास और मनोरंजन की तैयारी सभी धरी रह गई। जिला प्रशासन ने दीपावली के अवसर पर इस बार भी लोगों को चिरपरिचित नुमाइश के सहारे सर्द रातों में मनोरंजन की गरमाहट देने की तैयारी की थी और 25 दिन की इस नुमाइश को दीपावली मेले के नाम पर आयोजित कराने के लिए जिला प्रदर्शनी समिति ने ठेका छोड़ने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन टैण्डर से पहले ही निर्वाचन आयोग द्वारा मीरापुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया।

अब चुनाव निपटने के बाद नवम्बर के अंतिम सप्ताह से यह नुमाइश आयोजित कराने का विचार बन रहा है। इस बार भी 25 दिन की यह नुमाइश महंगाई का ऐसा तड़का लगाने जा रही है, जो पिछले तमाम रिकॉर्ड को तोड़ने वाला साबित होगा। इस बार की नुमाइश का ठेका तीन करोड़ रुपये से पार होने की संभावना है। ऐसे में इस महंगी नुमाइश के आयोजन में मनोरंजन कर पाना सर्दी में भी गर्मी का अहसास कराने वाला साबित होगा और बच्चों की जिद के आगे मम्मी पापा की भी खूब रेल बनने वाली है।

जनपद की नुमाइश का अपना एक बड़ा और पारम्परिक सांस्कृतिक मनोरंजन का इतिहास रहा है। इसे पहले गर्मियों के सीजन में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के नाम से आयोजित कराया जाता था ताकि जनपद के लोगों को एक वृहद बाजार और मनोरंजन के साधन के साथ ही किसानों को फसल उत्पादन की तकनीकी जानकारी और उन्नत फसल बीजों की जानकारी प्रदान कर जनपद की खेती को उत्कृष्ट बनाने का काम किया जा सके। समय बीता और 2013 के दंगों के बाद नुमाइश का यह आयोजन बंद करा दिया गया। इसके बाद इस नुमाहश को शुरू तो किया गया, लेकिन इसका पूरा स्वरूप ही बदल दिया गया। गर्मी की नुमाइश सर्द रातों में मनोरंजन का तड़का लेकर आई। पिछले कई साल से नुमाइश का आयोजन दीपावली पर्व के आसपास ही कराया जा रहा है। जो नुमाइश कृषि प्रदर्शनी के रूप में पहचान रखती थी, उसे दीपावली मेले के रूप में नया नाम, रंग और रूप दिया गया। इसके साथ ही यह नुमाइश महंगाई का भी एक पर्यायवाची बन गई। साल 2023 में करीब एक माह का दीपावली मेला आयोजित हुआ तो इसका ठेका जिला प्रदर्शनी समिति के द्वारा 2.38 करोड़ रुपये में छोड़ा गया था। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी वसूल किया गया। नुमाइश में भीड़ जुटाने के लिए प्रदर्शनी समिति के द्वारा बने आयोजन भी कराये गये और कई मशहूर स्टार को यहां पर नाइट शो के लिए बुलाया गया, लेकिन इस नुमाइश को दो मैदानों पर बांटने के कारण भीड़ इससे विमुख ही रही और महंगा मेला आकर्षण पैदा नहीं कर पाया। मेला निपटा तो ठेकेदार ने निर्धारित पैसा जमा कराने से इंकार कर दिया और पहली बार नुमाइश मैदान के गेट पर ताले जड़ दिये गये। आखिरकार प्रदर्शनी समिति ने ठेके का पूरा पैसा वसूल किया।

इसे भी पढ़ें:  लापता की मौतः खतौली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

अब इस साल भी प्रशासन ने नुमाइश का आयोजन कराने के लिए तैयारी की थी। 25 दिन के दीपावली मेले की शुरूआत 25 अक्टूबर से कराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए प्रदर्शनी समिति की ओर से टैण्डर आमंत्रित किये गये थे, जिसकी जमानत राशि ही तीन लाख रुपये रखी गयी और टैण्डर मूल्य 15 हजार रुपये तय किया गया, लेकिन इसी बीच मीरापुर उपचुनाव की घोषण हो जाने से जिले में आचार संहिता लागू हो गई। इसके कारण टैण्डर स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार अब यह नुमाइश 25 नवम्बर के बाद आयोजित कराये जाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इस बार ठेके की बोली 2.50 करोड़ रुपये से शुरू होने की संभावना है और ऐसे में यह टैण्डर तीन करोड़ तक पहुंचेगा, इतना ही नहीं टैण्डर राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगी तो यह ठेका तीन करोड़ रुपये से भी पार होने की संभावना बनी है। 25 दिन की नुमाइश के लिए यदि ठेकेदार तीन करोड़ रुपये चुकायेगा तो इतनी महंगी नुमाइश लोगों पर आर्थिक रूप से एक बोझ ही बनती नजर आयेगी।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादीः इकरा हसन

नुमाइश के आयोजन में बच्चों की जिद के आगे उनके अभिभावकों और माता पिता की तो पूरी रेल ही बनती नजर आयेगी, क्योंकि इस नुमाइश का लोगों के बीच बड़ा उत्साह और आकर्षण बना रहता है। वहीं लोगों का कहना है कि पहले यह नुमाइश लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन और ब्याह-शादी के लिए खरीदारी का अवसर लेकर आती थी। महंगाई से हमेशा अछूती रहती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में तो नुमाइश ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिये। अब यदि इस नुमाइश के आयोजन की बात करें तो इस बार 25 दिन के मेले के लिए ठेका तीन करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, ऐसे में एक दिन के लिए ठेकेदार को 12 लाख रुपये प्रदर्शनी समिति में जमा कराने होंगे। ऐसे में वो कितना वसूल करेगा, यह सोचनीय विषय है। ये पैसा जायेगा आम आदमी की जेब से ही, क्योंकि नुमाइश से जनपद का धनाढ्य वर्ग तो हमेशा ही दूर रहा है और इसको मध्यम वर्ग के लोगों का मेला ही माना जाता रहा है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि नुमाइश को महंगा ठेकेदारों की प्रतिस्पर्धा ने किया है। हर साल इसका ठेका लेने के लिए प्रदेश स्तर के ठेकेदार टैण्डर में सम्मिलित होते रहे हैं, ऐसे में ठेका लेने के लिए जो प्रतिस्पर्धा होती रही है, उसमें वर्चस्व बनाने के लिए ठेकेदारों ने ही बड़ी बोलियां लगाकर टैण्डर को इतने बड़े दाम तक पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में हर साल ठेका महंगा और महंगा होता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका बोर्ड मीटिंग में दिखा महिला सशक्तिकरण का नजारा

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंडकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक पहचान

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »