दिल्ली में अगस्त की रिकॉर्ड तोड़ बारिश, सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी इस बार अगस्त में मानसून की जमकर मार झेल रही है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक ठप हो गया। वहीं, एक दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। लगातार हो रही बारिश से दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  सोमवार को भी इंडिगो का परिचालन संकट जारी, 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द

15 साल का रिकॉर्ड टूटा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगस्त महीने में अब तक दिल्ली में 399.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2010 में अगस्त महीने में 455.8 मिमी बारिश हुई थी।

राजनीतिक घमासान भी तेज

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर दौड़ती रोडवेज बस बनी आग का गोला, 40 यात्रियों की जान बची

भारी बारिश और जलभराव को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्ष ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लापरवाही और खराब प्लानिंग के कारण दिल्ली जलमग्न हो रही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पटपड़गंज की पानी से भरी सड़क का एक वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि “चार इंजन वाली सरकार ने राजधानी को डुबो दिया है।”

इसे भी पढ़ें:  सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी पहली बार 3 लाख के पार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *